मानसून के दस्तक देने एवं पहली बारिश के बाद जिला करागार में जलभराव इस कदर हुआ कि कैदियों के बैरकों में भी पानी भर गया। उनका जेल में रहना मुश्किल हो गया...
Ballia News : जिला जेल से 50 कैदियों का मऊ जेल में किया गया शिफ्ट, बलिया कारागार में भरा बारिश का पानी
Jul 21, 2024 02:52
Jul 21, 2024 02:52
50 कैदियों को मऊ जेल में किया गया शिफ्ट
जिला करागार के पुराने बैरक काफी डाउन में हैं। जिस कारण तेज बारिश होने पर बैरकों में जल जमाव हो जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई में लगातार हुई बारिश के कारण जिला कारागार पानी पानी हो गया था। हर साल की भांति इस बार भी कयास लगाए जाने लगे थे कि अब कैदियों को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। आखिरकार शुक्रवार को 50 कैदियों को मऊ जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
जिला कारागार में कुल 535 कैदी
जेल अधीक्षक राजेंद्र सिंह के अनुसार वर्तमान में जिला कारागार में कुल 535 कैदी है। इसमें से शुक्रवार को 50 कैदिया को मऊ जेल में शिफ्ट किया गया है। आगे जैसे-जैसे जरूरत पड़ेगी। वैसे-वैसे कैदियों को अन्यत्र शिफ्ट किया जाएगा। इसकी सूचना शासन व जिला प्रशासन सहित जेल के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
Also Read
18 Sep 2024 09:10 PM
कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें