उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जो समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। शनिवार की रात को एक 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो किशोरों द्वारा दुष्कर्म किया गया।
बलिया में हैवानियत : मासूम से 7 और 8 साल के नाबालिग ने किया गैंगरेप, बच्ची की हालत नाजुक
Sep 22, 2024 12:52
Sep 22, 2024 12:52
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले में सात साल की बच्ची से 7 और 8 साल के दो लड़कों ने मिलकर रेप किया। पुलिस दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज रही है। पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर है। जिला महिला चिकित्सालय ने पीड़ित बच्ची को बीएचयू बनारस रेफर किया है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्ची की स्थिति ठीक नहीं है इसलिए उसे बीएचयू वाराणसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच की रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में फिर ट्रेन पलटाने की साजिश : कानपुर-प्रयागराज रूट पर पटरी पर रखा गया गैस सिलेंडर, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
बीएचयू में चल रहा इलाज
21 सितंबर 2024 (शनिवार) की रात में थाना कोतवाली अन्तर्गत 8 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने मय पुलिस टीम के साथ महिला अस्पताल तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़िता को महिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बीएचयू रेफर किया गया है। वहीं, प्राप्त तहरीर के आधार पर 2 नफर बाल अपचारियों को चिन्हित कर पूछताछ की जा रही है।
Also Read
22 Sep 2024 03:32 PM
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शनिवार की रात करीब सात वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में... और पढ़ें