Mau News : ओमप्रकाश राजभर को मिले अहम विभाग, बढ़ा कद, दारा सिंह चौहान को सिर्फ एक मंत्रालय

ओमप्रकाश राजभर को मिले अहम विभाग, बढ़ा कद, दारा सिंह चौहान को सिर्फ एक मंत्रालय
UPT | ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान

Mar 12, 2024 20:58

यूपी की राजनीति में इन दिनों घोसी लोकसभा केंद्र बिंदु बना हैं। यहीं से राजभर और चौहान मतदाताओं को साधने के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रहीं हैं। इसमें एनडीए...

Mar 12, 2024 20:58

Short Highlights
  • भाजपा ने पूर्वांचल की राजनीति में राजभर पर जताया भरोसा
  • दारा को भी कई अहम विभाग मिलने की थी अटकलें
Mau News (संजय मिश्र) : यूपी की राजनीति में इन दिनों घोसी लोकसभा केंद्र बिंदु बना हैं। यहीं से राजभर और चौहान मतदाताओं को साधने के लिए सभी पार्टियां जोर लगा रहीं हैं। इसमें एनडीए के साथ हाल में ही आए सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को भाजपा ने तीन मंत्रालय देकर कद को काफी बढ़ाया है। राजभर के खाते में घोसी लोकसभा की सीट भी देने की बात कही गई है। वहीं, दारा सिंह चौहान को भी भारी भरकम मंत्रालय मिलने की कार्यकर्ता उम्मीद लगाए बैठे थे। लेकिन सिर्फ एक ही मंत्रालय मिला है।

ओमप्रकाश राजभर घोसी से लगा रहे जोर
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर घोसी लोकसभा से चुनाव को लेकर पूरा जोर लगा रहे हैं। इसके लिए राजभर मतदाता के साथ चौहान और भाजपा के वोट को अपने पाले में लाने के लिए प्रयासरत हैं। 

वन विभाग मंत्रालय के मंत्री रहे दारा सिंह 
मंत्री दारा चौहान की भी राजनीतिक जमीन घोसी लोकसभा है। यहां से एक बार बसपा से लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। पिछली योगी सरकार में मधुबन विधानसभा से जीतकर वन विभाग मंत्रालय के मंत्री रहे। हाल में ही सपा घोसी विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने के बाद घोसी ही विधानसभा से उपचुनाव लडे़, लेकिन हार गए। भाजपा ने इन्हें एमएलसी बनाकर मंत्री भी बना दिया। अबकी काफी भारी भरकम मंत्रालय मिलने की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन कारागार मंत्रालय ही मिला।

Also Read

जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

5 Jul 2024 07:22 PM

बलिया Ballia News : जिलाधिकारी ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, दिए दिशा-निर्देश

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़, गोपालपुर व दूबेछपरा में हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया... और पढ़ें