Loksabha Election Result 2024 : सपा प्रत्याशी राजीव राय ने डॉ अरविंद राजभर को 162943 वोटों से हराकर जीता घोसी का चुनाव

सपा प्रत्याशी राजीव राय ने डॉ अरविंद राजभर को 162943 वोटों से हराकर जीता घोसी का चुनाव
फ़ाइल फोटो | सपा प्रत्याशी राजीव राय

Jun 04, 2024 22:42

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की वर्ष 2012 में पूर्ण बहुमत सरकार बनाने की सफलता के पीछे सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात कही जाती थी...

Jun 04, 2024 22:42

Mau News : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की वर्ष 2012 में पूर्ण बहुमत सरकार बनाने की सफलता के पीछे सपा के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय का महत्वपूर्ण योगदान होने की बात कही जाती थी। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में घोसी लोकसभा सीट से एनडीए की ओर से सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं इंडी गठबंधन में सपा पार्टी ने अपने राष्ट्रीय सचिव राजीव राय पर भरोसा जताया था। इसके अलावा इस सीट से बसपा के टिकट पर पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान उम्मीदवार थे। इस सीट पर एनडीए और सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच ही मुकाबला माना जा रहा था। ऐसे में सपा प्रत्याशी राजीव राय ने 503131 वोट पाकर पहले पायदान पर रहे। उन्होने एनडीए गठबंधन में भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉ अरविंद राजभर को 162943 वोटो से हराकर इस सीट पर सपा को जीत दिलाने में कामयाब रहें हैं। जिसके बाद घोसी में सपा और कांग्रेस के कार्याकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

2024 में किसको कितने मिले वोट
उत्तर प्रदेश की हाई-प्रोफाइल सीटों में शुमार घोसी के रुझानों में सपा का दबदबा देखने को मिला है। सपा के राजीव राय 503131 वोटों के साथ पहले पायदान पर काबिज हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के डॉ अरविंद राजभर 340188 वोटों के साथ दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। वहीं बसपा के बालकृष्‍ण चौहान 209404 वोटों के साथ तीसरे स्‍थान पर रहे हैं। राजीव राय ने 162943 वोटो से चुनाव जीत लिया है। 

समाजवादी पार्टी के राष्टीय सचिव और मीडिया प्रवक्ता हैं राजीव राय
घोसी लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से सुभासपा प्रत्याशी को टिकट मिलने के बाद समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अपनी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और प्रवक्ता राजीव राय को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ बनी समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की सफलता के पीछे राष्ट्रीय सचिव राजीव राय की महत्वपूर्ण भूमिका माने जाने का दावा भी किया जाता है। राजीव राय वर्ष 2000 में एवीके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष बनने के लिए प्रेरित किया। उनके संस्थान के छात्रों ने स्वर्ण पदक, रैंक प्राप्त किए हैं और दुनिया भर के अग्रणी अस्पतालों और कंपनियों में अच्छी स्थिति में हैं।

अखिलेश यादव के माने जाते हैं करीबी
राजीव राय अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व में ईडी द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी। घोसी लोकसभा सीट पर पिछले तीन दशक बाद इस बार का चुनाव माफिया मुख्तार अंसारी के प्रभाव के बिना हुआ। मुख्तार अंसारी यहां से पांच बार विधायक रहा है, वहीं वर्तमान में बेटा अब्बास अंसारी विधायक है।

2019 अतुल राय ने भाजपा के प्रत्याशी को हराया था
घोसी लोकसभा सीट पर पिछले चुनाव में अतुल राय 5,73,829 वोट मिले थे। भाजपा के हरि नारायण राजभर को 4,51,261 मत मिले थे। अतुल राय ने भाजपा को 1,22,566 वोटों से हराया था। यहां सपा-बसपा को एक साथ मिलकर लड़ने का फायदा अतुल राय को मिला था और सांसद बने थे। तीसरे स्थान पर सुभासपा के महेंद्र राजभर को 39,860 वोट मिले थे। इसके अलावा कांग्रेस के बालकृष्ण चौहान को 23,812 वोट मिले थे।

कई प्रत्याशी प्रचार-प्रसार से रहे दूर
घोसी लोकसभा क्षेत्र में कुल 28 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मैदान में 10 प्रत्याशी ही अपनी क्षमता के अनुरूप प्रचार व जनसंपर्क करते नजर आ आए। बाकि प्रत्याशियों का चुनाव के दौरान  कहीं कोई अता-पता नहीं चला। इनमें कई तो ऐसे प्रत्याशी रहे, जो तीन बार हारने के बाद बाद भी उन्होने नामांकन दाखिल किया है।

Also Read

अपराध नियंत्रण को लेकर आजमगढ़ DIG ने की बैठक, महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश 

6 Jul 2024 07:12 PM

आजमगढ़ Azamgarh News : अपराध नियंत्रण को लेकर आजमगढ़ DIG ने की बैठक, महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश 

आजमगढ़ मंडल के डीआईजी वैभव कृष्ण ने अपराध नियंत्रण की समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक के दौरान गौ-तस्करी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं... और पढ़ें