आजमगढ़ से डराने वाली खबर : तेंदुए से दहशत में लोग, जानिये कहां दिखा यह खूंखार जानवर...

तेंदुए से दहशत में लोग, जानिये कहां दिखा यह खूंखार जानवर...
UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर

Feb 19, 2024 14:54

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सावधान करने वाली खबर आ रही है। यहां तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। जिले के तहबरपुर क्षेत्र के नयपुरा गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनाई गई पुलिया के नीचे...

Feb 19, 2024 14:54

Short Highlights
  • रविवार की सुबह दिखा था तेंदुआ
  • वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ की घेराबंदी
Azamgarh News : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से सावधान करने वाली खबर आ रही है। यहां तेंदुआ दिखने से लोग दहशत में हैं। जिले के तहबरपुर क्षेत्र के नयपुरा गांव के पास स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनाई गई पुलिया के नीचे तेंदुआ दिखने पर हड़कंप मच गया है। इस बात की जानकारी वन विभाग के अफसर को दी गई। उसके बाद कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। लेकिन, अब तक उन्हें कामयाबी नहीं मिली है। लोगों को कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आएगा, उनके लिए खतरा बना रहेगा। 

रविवार की सुबह दिखा था तेंदुआ
जानकारी के मुताबिक, नयापुरा गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह खेत की ओर गए थे। उस समय लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे तेंदुआ को घूमते हुए दिखा। तेंदुआ देखकर ग्रामीणों की सांसें हलक में अटक गईं। इस बात की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम और पुलिस अलर्ट हो गई। वन विभाग की टीम ने पुलिस के साथ घेराबंदी की। लेकिन, तेंदुए का कहीं पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ कहीं छुप गया है। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने पुलिया के दोनों छोर पर जाल लगाया। काफी इंतजार करने के बाद भी तेंदुआ बाहर नहीं निकला। उसके बाद आटोमैटिक पिंजरा मंगवाया गया। 

वन विभाग ने लगाया पिंजरा
तेंदुए को पकड़ने के लिए आटोमैटिक पिंजरा आने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी लगाकर पुलिया के उत्तरी छोर को गिट्टी और मिट्टी डालकर बंद कर दिया। जबकि दक्षिण छोर पर पिंजरा लगा दिया गया। वन विभाग के अफसर मौके पर तैनात हैं। सभी को तेंदुए के बाहर निकलने का इंतजार है। लेकिन, अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक उनके लिए हर वक्त खतरा बना रहेगा।

Also Read

आप भी पढ़ें रात में किस समय कपूरी नारायणपुर गांव के पास हुआ हादसा

4 Oct 2024 09:21 PM

बलिया ट्रेन की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत: आप भी पढ़ें रात में किस समय कपूरी नारायणपुर गांव के पास हुआ हादसा

फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायणपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में देर रात करीब 9:30 बजे एक दुग्ध विक्रेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दूध देकर वापस लौटते समय हुआ। और पढ़ें