ब्रेकिंग

बाराबंकी: आईटीआई में रोबोटिक्स और ई-व्हीकल के नए ट्रेड, सत्र 2026-27 से लागू

जहानगीराबाद, मसौली, नवाबगंज, बनीकोडर व सिरौलीगौसपुर आईटीआई में थ्रीडी प्रिंटिंग और इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स जैसे कोर्स शुरू होंगे।

बाराबंकी: आईटीआई में रोबोटिक्स और ई-व्हीकल के नए ट्रेड, सत्र 2026-27 से लागू
फोटो: अमर उजाला

बाराबंकी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 से नई तकनीकी पढ़ाई शुरू होगी। जहांगीराबाद, मसौली और नवाबगंज स्थित टाटा स्किल सेंटरों में यह बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

नए ट्रेड उद्योगों की बदलती मांगों को ध्यान में रखकर जोड़े गए हैं। पहले से चल रहे सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन, एडवांस्ड सीएनसी मशीनिंग और मैकेनिक मोटर व्हीकल जैसे पाठ्यक्रम वहीं जारी रहेंगे।

नए पाठ्यक्रम और उनकी खास बातें

अब इण्डस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन, इंजीनियरिंग डिजाइन टेक्नीशियन, वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइनर एफईएम और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में छात्रों को स्वचालित संयंत्र, रोबोटिक आर्म्स का संचालन, ई-वाहनों की बैटरी प्रबंधन तथा रखरखाव और थ्रीडी प्रिंटिंग के जरिये कंप्यूटर डिजाइन से भौतिक उत्पाद तैयार करना सिखाया जाएगा।

ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए बनीकोडर और सिरौलीगौसपुर स्थित राजकीय आईटीआई में टाटा स्किल सेंटर का फेस-दो शुरू किया जा रहा है। बनीकोडर में इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स टेक्नीशियन, मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन थ्रीडी प्रिंटिंग की पढ़ाई कराई जाएगी।

  • सिरौलीगौसपुर: सीएनसी मशीनिंग टेक्नीशियन, 24 सीटें
  • सिरौलीगौसपुर: मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल, 24 सीटें
  • सिरौलीगौसपुर: एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (थ्रीडी प्रिंटिंग), 40 सीटें

इन नई कक्षाओं और प्रयोगशालाओं से स्थानीय युवा आधुनिक उद्योगों के अनुरूप ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे। नोडल प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि टाटा टेक्नोलॉजीज के सहयोग से ट्रेड बढ़ाए गए हैं और छात्रों को रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण दिया जाएगा।

दाखिले की प्रक्रिया लगातार जारी है और इच्छुक विद्यार्थी अपने नजदीकी आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। इससे जिले के छात्र-छात्राओं को नयी तकनीक सीखने और निकट भविष्य में बेहतर रोजगार पाने के अवसर बढ़ेंगे।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरबाराबंकी: गांधी जयंती सप्ताह में आज छह सार्वजनिक कार्यक्रम, रंगोली से सम्मान समारोह तकबाराबंकी: गांधी जयंती सप्ताह में आज छह सार्वजनिक कार्यक्रम, रंगोली से सम्मान समारोह तक
Vikas Kumar

Vikas Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।