दुखद हादसा : बरेली में ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दर्जन भर यात्री घायल

बरेली में ट्रक ने बस में पीछे से मारी टक्कर, एक किशोर की मौत, दर्जन भर यात्री घायल
UPT | बरेली।

Jul 25, 2024 19:46

प्राइवेट बस शाहजहांपुर के पुवाया से यात्रियों लेकर दिल्ली जा रही थी। इसमें एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित ग्राम दौलतपुर मोड़ के पास हुआ।

Jul 25, 2024 19:46

Bareilly News : बरेली में एक ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में पीछे से टक्कर मार दी। इससे यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे में शाहजहांपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई। इसके साथ ही दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि यह प्राइवेट बस शाहजहांपुर के पुवायां से दिल्ली जा रही थी। बस और ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपी ड्राइवरों की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद एफआईआर दर्ज करने की कवायद चल रही है।

पुवायां से दिल्ली जा रही थी बस
प्राइवेट बस शाहजहांपुर के पुवाया से यात्रियों लेकर दिल्ली जा रही थी। इसमें एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा बीसलपुर-बरेली मार्ग पर स्थित ग्राम दौलतपुर मोड़ के पास हुआ। मगर, ड्राइवर मौका पाकर फरार हो गया। इसके साथ ही बस ड्राइवर और कंडक्टर भी गायब हो गए ।

बेटे की मौत, पिता और बहन घायल
हादसा होने के बाद राहगीरों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। इसमें पुवायां थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी ईशान (14 वर्ष) की जान चली गई। ईशान के पिता शकील और उसकी बहन खुशनामा भी घायल हो गईं। इसके साथ ही शाहजहांपुर जनपद के पुवायां थाना क्षेत्र के पड़ोरा गांव निवासी गुड्डी देवी, उनकी बेटी सोनी, मुस्कान, शबनम, अफजल, आकरीब, दिलशाद समेत दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें