बड़ी वारदात : पांच रुपये के आइसक्रीम के विवाद में युवक को पेंचकस घोंपकर उतारा मौत के घाट 

पांच रुपये के आइसक्रीम के विवाद में युवक को पेंचकस घोंपकर उतारा मौत के घाट 
UPT | मृतक के परिजन रोते हुए। इनसेट में संजू की फाइल फोटो।

May 16, 2024 01:27

बरेली देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र माधोपुर गांव में बुधवार शाम नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 6 ठाकुरद्वारा निवासी शेर सिंह आइसक्रीम बेचने आया था। माधोपुर गांव निवासी संजू (26 वर्ष) पांच रुपये का आइसक्रीम लेने पहुंचा।

May 16, 2024 01:27

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : जिले के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में आइसक्रीम के मामूली विवाद में एक युवक को पेंचकस घोंपकर से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक की तीन मासूम बच्चियां हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

क्या है पूरा मामला
बरेली देहात के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र माधोपुर गांव में बुधवार शाम नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 6 ठाकुरद्वारा निवासी शेर सिंह आइसक्रीम बेचने आया था। माधोपुर गांव निवासी संजू (26 वर्ष) पांच रुपये का आइसक्रीम लेने पहुंचा। शेर सिहं ने 10 रुपये से कम की आइसक्रीम न होने की बात कही, लेकिन संजू के बच्चे आइसक्रीम के लिए जिद करने लगे, तो उसने आइसक्रीम बेचने वाले से कहा कि दोनों बच्चियों को पांच-पांच रुपये की आइसक्रीम दे दो। उसने पांच रुपये की आइसक्रीम देने से मना कर दिया। बोला दस रुपये से कम की नहीं दूंगा।

इस पर संजू ने कहा कि यहां से चली जाओ, बच्चे जिद कर रहे हैं। वह बोला नहीं जाऊंगा। इतनी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शेर सिंह ने बर्फ तोड़ने के लिए रखे नुकीले पेचकस से संजू पर कई बार कर दिए। इससे संजू गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। मोहल्लेवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल व्यक्ति को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के भाई ने बताया कि संजू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

पत्नी की हो चुकी है मौत
मृतक संजू की पत्नी भूरी की चार साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी शशि (12 वर्ष), मुस्कान (9 वर्ष),  सीमा है। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करता था। अब बच्चों के ऊपर से मां-बाप का साया उठ गया। फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि आइसक्रीम को लेकार विवाद हुआ था। आइसक्रीम बेचने वाले ने पेंचकस से वार कर संजू को घायल कर दिया। एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा था, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की मां रामरती की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। 

Also Read

इज्जतनगर रेल मंडल की 6 फरवरी तक रद्द, जानें सबकुछ

22 Jan 2025 10:39 AM

बरेली यात्रीगण कृपया ध्यान दें : इज्जतनगर रेल मंडल की 6 फरवरी तक रद्द, जानें सबकुछ

पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) के इज्जतनगर रेल मंडल ने 23 जनवरी यानी कल से 16 ट्रेन 6 फरवरी तक रद्द (कैंसिल) करने का फैसला लिया है। जिसके चलते 14 दिन यात्रियों का सफर काफी मुश्किल होगा... और पढ़ें