ब्रिटिश काल के कानून बदल दिए गए हैं। अब उनकी जगह नए कानूनों ने ले ली है। नए कानून यानी भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023। इन नए....
Bareilly News : एडीजी ने नए कानूनों को लेकर किया जागरूक, बरेली में पहली बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज
Jul 01, 2024 22:06
Jul 01, 2024 22:06
डेढ़ सौ साल से अधिक के कानूनों को रिप्लेस किया गया
एडीजी ने बताया कि यह जो तीन नए कानून लागू किए गए हैं। इनके सम्बंध में पूरे बरेली जोन में हर एक थाने में और अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी अधिकारी विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं. जनता और गणमान्य नागरिकों को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। डेढ़ सौ साल से अधिक के कानूनों को रिप्लेस किया गया है। नए कानून ज्यादा सुलभ हैं, टाइम बाउंड हैं। इसमें तकनीकी का भी समावेश किया गया है। एडी प्रॉसीक्यूशन और एडिशनल एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने भी कानून की बारीकियों को समझाया। आगे के समय भी लीगल अवेयरनेस के लिए व लीगल लिटरेसी को जारी रखने के लिए कहा गया है।
भारतीयता को मिलेगा बढ़ावा
अपर निदेशक अभियोजन अवधेश पांडे ने मीडिया को बताया कि नए कानूनों से भारतीयता को बढ़ावा दिया गया है। आम नागरिकों को अब न्याय की दृष्टि से कानून का सहारा मिलेगा। हमारी संसद ने भारतीयता का बढ़ावा दिया है। अब कहीं भी एफआईआर हो सकती है। इसे जीरो एफआईआर कहा जायेगा। न्याय टाइम बाउंड मिलेगा। कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि एडीजी जोन रमित शर्मा रहे। उनके साथ ही अपर निदेशक अभियोजन अवधेश पांडे, एसपी ट्रैफिक शिवराज सिंह ने भी सम्बोधित किया। संचालन जहीर अहमद ने किया। इस दौरान अश्वनी ओबराय, जनार्दन आचार्य, ज्ञानी काले सिंह, मनोज भारती समेत समाज के कई गणमान्य जन भी मौजूद रहे। इस मौके पर एडीजी रमित शर्मा ने कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश भी दिया।
बीएनएस में पहला मुकदमा बारादरी में दर्ज
बीएनस में मुकदमें दर्ज होने शुरू हो गए हैं। थाना बारादरी में एक मुकदमा दर्ज किया गया। भारतीय न्याय संहिता की धारा- 97 के तहत यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा पीलीभीत के सुशील कुमार ने दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने कहा है कि उसने अपने एक माह के बेटे को डोहरा रोड पर बने अस्पताल में भर्ती कराया था, जो कहीं गायब हो गया है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज हो गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा बरेली जोन में अन्य स्थानों पर भी बीएनएस के अंतर्गत मुकदमें दर्ज होना शुरू हो गए हैं।
Also Read
7 Jul 2024 08:53 PM
बरेली से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को दो से पांच अगस्त तक निरस्त किया गया है। पहले 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को एक अगस्त से... और पढ़ें