बरेली जाट रेजिमेंटल सेंटर्स में अग्निवीर भर्ती शुरू : 8 जुलाई तक चलेगी भर्ती, जानें आपकी बारी कब...

8 जुलाई तक चलेगी भर्ती, जानें आपकी बारी कब...
UPT | अग्निवीर भर्ती।

Jul 01, 2024 02:02

भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) की अग्निवीर भर्ती बरेली सैन्य क्षेत्र (आर्मी एरिया) में स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर्स में शुरू हो गई है। रविवार रात से ही अग्निवीर भर्ती में शामिल होने को अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे।

Jul 01, 2024 02:02

Bareilly News : भारतीय सेना (इंडियन आर्मी) की अग्निवीर भर्ती बरेली सैन्य क्षेत्र (आर्मी एरिया) में स्थित जाट रेजिमेंटल सेंटर्स में शुरू हो गई है। रविवार रात से ही अग्निवीर भर्ती में शामिल होने को अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। जिसके चलते रेलवे स्टेशन, बस अड्डों से लेकर होटलों तक में भीड़ थी। हालांकि, सुबह में अभ्यर्थियों की भीड़ भर्ती स्थल पर आनी शुरू हो गई। एक जुलाई से शुरू होने वाली यूनिट हेडक्वार्टस कोटा के तहत अग्निवीर भर्ती रैली आठ जुलाई तक चलेगी।

जानें कब, किस जिले की भर्ती होगी
सेना की अग्निवीर भर्ती रैली जाट रेजिमेंटल सेंटर में कराई जा रही है। बरेली के अभ्यर्थियों की रैली पांच जुलाई को होगी। यह भर्ती रैली युद्ध विधवाओं के पुत्रों, जाट रेजिमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान शहीद एवं घायल सैनिकों के पुत्रों और सगे भाइयों के लिए आयोजित हो रही है। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए यूपी के बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बरेली, बस्ती, बदायूं, भदोही, बुलंदशहर, मिर्जापुर, मुरादाबाद, मुजफ्फर नगर, जालौन, हापुड़ (पंचशीलनगर), पीलीभीत, प्रतापगढ, रामपुर, रायबरेली, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शाहजहांपुर, गाजियाबाद, गाजीपुर, मथुरा, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी, कानपुर देहात, बिजनौर और सम्भल के अभ्यर्थियों के लिए होगी। मगर,आठ जुलाई को अग्निवीर ट्रेड्समैन के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली तथा अग्निवीर लिपिक पद के लिए यानी सिर्फ जाट रेजिमेंट के लिए सभी राज्यों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होगी।

सुबह चार बजे से शुरू हुई एंट्री 
सेना की अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों की प्रारम्भिक जांच के लिए प्रमाणपत्र और दस्तावेज लेकर सुबह चार बजे से भर्ती स्थल जाट रेजिमेंटल सेंटर के शाहजहांपुर रोड पर जाट गेट पर पहुंचना शुरू हो गया था। सात बजे के बाद आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षण दो जुलाई से होगा, जबकि लिखित परीक्षा आठ सितंबर में कराई जाएगी। मगर, इससे अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जाट रेजिमेंटल सेंटर, बरेली के भर्ती कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Also Read

अब खिसकते मौर्या वोटर्स को थामेंगे बहोरन लाल, भाजपा ने सिर पर सजाया एमएलसी का ताज

2 Jul 2024 08:38 PM

बरेली सियासी रणनीति : अब खिसकते मौर्या वोटर्स को थामेंगे बहोरन लाल, भाजपा ने सिर पर सजाया एमएलसी का ताज

लोकसभा चुनाव में भाजपा से ओबीसी वोट खिसकने लगा है। मगर, अब विधानसभा चुनाव में ओबीसी वोट साधने की कोशिश शुरू हो गई है। जिसके चलते खिसक रहे मौर्या वोटर्स का हाथ थामने के लिए भाजपा ने... और पढ़ें