Bareilly News : बरेली में ट्रक पलटने से युवक की मौत, मालिक चला रहा था गाड़ी, जानें कैसे हुआ हादसा

बरेली में ट्रक पलटने से युवक की मौत, मालिक चला रहा था गाड़ी, जानें कैसे हुआ हादसा
UPT | पलटा ट्रक।

Jun 10, 2024 23:46

सोमवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम गांव के पास स्थित ईंट-भट्टे के पास ट्रक पलट गया। भमौरा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी अशोक लोधी का ट्रक था। ट्रक को ट्रक मालिक अशोक लोधी चला रहे थे।

Jun 10, 2024 23:46

Bareilly News : बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम गांव के पास एक ट्रक पलट गया। इससे ट्रक मालिक के बेटे की मौत हो गई। हादसे के समय ट्रक मृतक का पिता चला रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

सोमवार को अलीगंज थाना क्षेत्र के खैलम गांव के पास स्थित ईंट-भट्टे के पास ट्रक पलट गया। भमौरा थाना क्षेत्र के देवीपुरा गांव निवासी अशोक लोधी का ट्रक था। ट्रक को ट्रक मालिक अशोक लोधी चला रहे थे। आंवला निवासी अशोक लोधी का बेटा पवन (20 वर्ष) ट्रक में पास में बैठा था। अचानक ट्रक पलटने से वह ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक से दबने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 

घर में मचा कोहराम
हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ट्रक के नीचे से पवन को निकाला। इसके बाद इलाज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें