बरेली में गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड : 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, गर्मी से बेहाल लोग

45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा तापमान, गर्मी से बेहाल लोग
UPT | गर्मी से परेशान लोग

Jun 11, 2024 18:00

बरेली में गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार दोपहर बरेली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। यह तापमान नीचे आने की उम्मीद नहीं है। बुधवार और गुरुवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस...

Jun 11, 2024 18:00

Bareilly News (Sajid Raza Khan): यूपी के बरेली में गर्मी ने पिछले सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। मंगलवार दोपहर बरेली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। यह तापमान नीचे आने की उम्मीद नहीं है। बुधवार और गुरुवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। मंगलवार को तापमान अधिक होने के कारण गर्मी थी। मगर, बादल होने के चलते धूप से कुछ राहत दिखाई दे रही थी। बरेली में 20 जून के बाद मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है। इसके बाद ही बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

गर्मी से परेशान लोग
शहर से लेकर देहात तक में बिजली कटौती बढ़ गई है। उपभोक्ता 5 से 10 घंटे की बिजली कटौती की शिकायत कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं का पारा चढ़ने लगा है। मंगलवार को भी शहर के पुराना शहर, बदायूं रोड, नैनीताल रोड, और रामपुर रोड के कई इलाकों और कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति नहीं आई। इससे लोग गर्मी से काफी परेशान थे। हालांकि, बरेली के व्यापारी बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की धमकी दे चुके हैं।उन्होंने बरेली बंद तक का ऐलान किया। मगर,इसके बाद भी बिजली कटौती से राहत नहीं मिल रही है।

छतों पर सोने को मजबूर लोग
गर्मी के दौरान बिजली कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। शहर के कई इलाकों में रात को भी बिजली नहीं आती है। जिसके चलते लोगों को घरों की छतों पर सोना पड़ता है। इसके साथ ही मोबाइल डिस्चार्ज होने के बाद चार्ज करने में भी दिक्कत आ रही है।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें