बरेली में मुहब्बत का दुखद अंत : प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, 23 दिन बाद जानी थी बारात..

प्रेमी-प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, 23 दिन बाद जानी थी बारात..
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jun 10, 2024 20:55

शहर के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी एक युवती का पड़ोस के युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह खबर गांव वालों के साथ ही दोनों के परिजनों को भी थी। लेकिन 20 वर्षीय युवती के परिजन शादी को तैयार नहीं थे।

Jun 10, 2024 20:55

Bareilly News : बरेली में मुहब्बत की कहानी का दुखद अंत हुआ है। यहां एक प्रेमी और प्रेमिका शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन तैयार नहीं हुए। इससे खफा प्रेमी और प्रेमिका ने एक साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ गई। प्रेमिका की घर पर ही कुछ देर में मौत हो गई, जबकि प्रेमी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

शहर के कैंट थाना क्षेत्र के बुखारा गांव निवासी एक युवती का पड़ोस के युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। यह खबर गांव वालों के साथ ही दोनों के परिजनों को भी थी। लेकिन 20 वर्षीय युवती के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। क्योंकि दोनों की बिरादरी अलग-अलग थी। युवक के परिजनों ने छह माह पहले बदायूं जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद से दोनों काफी परेशान थे। दोनों की बातचीत पर भी पाबंदी लगा दी गई थी। मगर, इलाज के दौरान सोमवार को प्रेमी की भी मौत हो गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। 

23 दिन बाद जानी थी बारात
प्रेमी की बदायूं से शादी तय हो गई थी। उसकी शादी दो जुलाई को होनी थी। बरेली के कैंट स्थित गांव से दो जुलाई को बारात जानी थी। इसकी तैयारियां काफी तेजी से चल रही थीं। मगर, शादी की खुशियां मातम में बदल गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें