सपा को मिली संजीवनी : अखिलेश यादव ने किया आबिद रजा का इस्तीफा नामंजूर, अब करेंगे चुनाव का प्रचार

अखिलेश यादव ने किया आबिद रजा का इस्तीफा नामंजूर, अब करेंगे चुनाव का प्रचार
UPT | आबिद रजा का इस्तीफा नामंजूर

Apr 04, 2024 19:55

समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा का राष्ट्रीय सचिव पद से दिया गया इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाया...

Apr 04, 2024 19:55

Budaun News : समाजवादी पार्टी ने पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा का राष्ट्रीय सचिव पद से दिया गया इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आबिद रजा को स्टार प्रचारक बनाया। अब सपा के लिए पूरे यूपी में आबिद प्रचार करेंगे। गुरुवार शाम करीब 6:43 पर मुख्य वक्ता राजेंद्र चौधरी ने सपा के ऑफिशियल पेज पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है। इन कारणों से दिया था इस्तीफा
आपको बता दें कि पिछले महीने सपा के राष्ट्रीय सचिव आबिद राजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना त्यागपत्र दिया था। उनका कहना था कि मुसलमान की जायज बातों पर पार्टी की ओर से कोई आवाज नहीं उठाई जा रही है। पार्टी संघर्ष के नाम पर फेसबुक, एक्स पर पोस्ट और फोटो सेशन तक रह गई है। कई वर्षों से जनता के मुद्दे पर कोई धरना प्रदर्शन तक नहीं किया गया, जिससे पार्टी को नुकसान पहुंच रहा है। आबिद रजा का कहना था कि चुनाव आते ही गठबंधन का सहारा लेना पड़ा, इससे कार्यकर्ता का मनोबल टूटता है।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें