दुष्कर्म करने में असफल रहने पर सात साल की बच्ची को मार डाला : आरोपी का बदायूं पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

आरोपी का बदायूं पुलिस ने किया एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
UPT | सांकेतिक फोटो

Oct 19, 2024 16:45

बदायूं में बाजार गई सात साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। अर्ध नग्न अवस्था में उसका शव एक टूटे फूटे मकान में मिला। शनिवार सुबह चार बजे बीनपुर मार्ग पर आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया।

Oct 19, 2024 16:45

Badaun News: बदायूं में बाजार गई सात साल की बच्ची अचानक लापता हो गई। परिजन उसे खोजते रहे और शुक्रवार रात को अर्ध नग्न अवस्था में उसका शव एक टूटे फूटे मकान में मिला। सूचना पर एसएसपी बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिए। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम के अलावा पुलिस की टीमों को लगाया गया। अगले दिन शनिवार सुबह चार बजे बीनपुर मार्ग पर आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस दौरान कार्रवाई में सिपाही मनोज को भी गोली लगी है।


बाजार गई थी बच्ची
मामला जिले के बिल्सी थाने का है, यहां के रहने वाले एक व्यक्ति की 7 साल की बेटी बाजार गई थी। शुक्रवार दोपहर से ही गायब थी। जब घर नहीं लौटी तो परिजन उसको तलाशते रहे, लेकिन वो नहीं मिली। शुक्रवार रात 10 बजे उसका शव खंडहरनुमा मकान में मिला जो अर्ध नग्न अवस्था में था। पीड़ित परिवार ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। एसएसपी बृजेश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले में जल्द खुलासे और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। इस खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया गया। साथ ही जिले की एसओजी टीम को भी लगाया गया। 

Also Read

अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी

19 Oct 2024 08:01 PM

बरेली Bareilly News : अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी

यूपी की बरेली पुलिस ने गोपनीय व्हाट्सऐप हेल्पलाइन से अपराध पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए एसएसपी अनुराग आर्य... और पढ़ें