Badaun News : नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों उमड़े श्रद्धालु, लोगों ने की पूजा-पाठ

नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों उमड़े श्रद्धालु, लोगों ने की पूजा-पाठ
UPT | पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु

Apr 09, 2024 14:56

नवरात्रि पर्व शुरू होने के साथ ही पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। जहां शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों में मंगलवार की भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-पाठ कर लोगों ने...

Apr 09, 2024 14:56

Badaun News : नवरात्रि पर्व शुरू होने के साथ ही पहले दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई। जहां शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों में मंगलवार की भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों में पूजा-पाठ कर लोगों ने मां शैल पुत्री से मनोकामनाएं मांगी। वहीं जिले में नवरात्रि और ईद पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस नजर आ रही है। साथ ही सभी से पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील भी की जा रही है।

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
बता दें कि नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है। जिसके चलते मंगलवार को नवरात्रि का पहला दिन था और मंदिरों को भी सजाया गया था। पहले नवरात्र के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। बदायूं में मंदिर के पुजारी का कहना है कि माँ शैल पुत्री की पहले दिन पूजा अर्चना की गई। कहा कि मंदिर में भीड़ के चलते सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया जाए। पूरे शहर के मंदिरों में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। जहां मंदिरों में माँ को चुनरी व फूलों से सजाया गया। माँ के जयकारों से जगह-जगह मंदिर गूंज उठे। देवी की कृपा और आशीर्वाद के लिए भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मां से मनोकामनाएं मांगी।

घरों में सजे मां के द्वार
नवरात्र शुरू होने के साथ ही लोगों ने अपने घरों में भी कलश स्थापित कर माता रानी की पूजा की। बता दें कि नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाएगी। वहीं मंदिरों में मां के लिए आरती की जाएगी और साजो-श्रंगार से मां के नौ रूपों को अलग-अलग सजाया जाएगा।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें