यूपी के बदायूं में ऑनर किलिंग की वारदात से सनसनी फैल गई है, प्रेमिका के पिता व उनके परिजनों ने प्रेमी- प्रेमिका को आज यानि की मंगलवार(2 जनवरी) सुबह के समय छुपते-छुपाते मिलते देख लिया। इसी से आग बबूला लड़की के परिवार वालों ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया।
Budaun News: यूपी में ऑनर किलिंग की वारदात से दहशत
Jan 02, 2024 11:35
Jan 02, 2024 11:35
- ऑनर किलिंग की वारदात से दहशत
- लड़की के पिता ने थाने में किया आत्म समर्पण
जानें पूरा मामला
सनसनीखेज वारदात यूपी के बदायूं में बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बिल्सी में आज (मंगलवार) सुबह के समय लगभग साढ़े चार बजे हुई है। छुपते-छुपाते गांव में 20 वर्षिय युवक सचिन व युवती नीतू मिल रहे थे। इस दौरान लड़की पक्ष ने उन्हें देख लिया। इसी से आक्रोशित लड़की के पिता व उसके परिजनों मौके पर ही लड़की और लड़के को फावड़े से काटकर निर्मम तरीके से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि दोनों का प्रेम प्रसंग लगभग ढाई वर्ष से चल रहा था। बंदिशों के बाबजूद भी दोंनो ने आपस में मिलना नही छोड़ा। दोंनो को मौत के घाट उतारने के बाद लड़की का पिता कोतवाली बिल्सी जा पहुंचा और खुद को सरेंडर कर दिया।
लड़की के पिता ने थाने में किया आत्म समर्पण
दोंनो मृतक प्रेमी जोड़े एक जाति के ही बताए जा रहे हैं। लड़के के परिजनों की तहरीर पर आरोपी ऑनर किलिंग का मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। बदायूं SSP डाॅ.ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि आज प्रातः साढ़े चार बजे के आसपास थाना बिल्सी के गांव परौली में एक लड़का-लड़की जो कि एक अनुसूचित जाति से है। दोंनो में प्रेम प्रसंग था। प्रेमी-प्रेमिका को मिलते पाए जाने पर लड़की के पिता व अन्य परिजनों ने मिलकर दोंनो की हत्या कर दी है। लड़की के पिता ने थाने में आकर आत्म समर्पण कर दिया है। लड़के पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है। दोंनो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
Also Read
4 Oct 2024 05:15 PM
समाजवादी पार्टी (सपा) का आज यानी शुक्रवार को 32 वा स्थापना दिवस है। पार्टी की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने की थी... और पढ़ें