बदांयू में सीएम धामी का रोड शो : दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए मांगेंगे वोट, रथ पर सवार होकर करेंगे जनता का अभिवादन

दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए मांगेंगे वोट, रथ पर सवार होकर करेंगे जनता का अभिवादन
UPT | बदांयू में सीएम धामी का रोड शो

May 05, 2024 11:58

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बदायूं में रोड़ करेंगे। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए वोट की अपील करेंगे...

May 05, 2024 11:58

Short Highlights
  • सीएम धामी रविवार को बदायूं में रोड़ शो करेंगे
  • दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए करेंगे वोट की अपील
  • आज शाम 6 बजे तक होगा चुनाव प्रचार बंद

 

Budaun News : लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में पार्टियां चुनावी प्रचार में जुटी हुई हैं। बता दें कि तीसरे चरण का चुनाव प्रचार रविवार शाम 6 बजे तक बंद हो जाएगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को बदायूं में रोड़ शो करेंगे। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के लिए वोट की अपील करेंगे।

कहां तक होगा रोड शो?
सीएम धामी ने अपने सोशल माडिया प्लेटफोर्म एक्स पर जानकारी दी है कि वह 5 मई को दोपहर करीब 1 बजे बदायूं रोड शो में शामिल होने आ रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में शहर में रोड-शो करेंगे। मुख्यमंत्री धामी का रोड शो बिरुआबाड़ी मंदिर से शुरू होकर पथिक चौक, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, सुभाष चौक, रजी चौक, कश्मीरी चौक, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक होते हुए बदायूं क्लब पर पहुंचकर संपन्न होगा। सीएम धामी खुली गाड़ी में रथ पर सवार होकर जनता का अभिवादन करेंगे। बता दें कि पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बदायूं आ रहे हैं।
चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर 7 मई को मतदान है। इसमें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली लोकसभा सीटें हैं। इन सीटों पर कुल 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। यहां आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां कल यानी 6 मई को रवाना होंगी। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगें।

Also Read

परिजनों को हत्या का शक, दवा लेने के लिए निकला था घर से

5 Oct 2024 07:58 PM

बरेली पेड़ से लटका मिला युवक का शव : परिजनों को हत्या का शक, दवा लेने के लिए निकला था घर से

बरेली देहात के आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की शिनाख्त अखिलेश पाल (19 वर्ष) के रूप में हुई। वह घर से दवा लेने के लिए घर से निकला था। मगर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें