लग्जरी सफर की नई पहल : बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 4 महीने में होगी शुरू

बरेली-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस 4 महीने में होगी शुरू
UPT | Vande Bharat

Aug 01, 2024 16:14

आम बजट में सरकार ने वंदे भारत सहित विभिन्न नई ट्रेनों के संचालन पर जोर दिया है। मुरादाबाद मंडल पहले से ही देहरादून-दिल्ली और देहरादून-लखनऊ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (चेयरकार) का संचालन कर रहा है...

Aug 01, 2024 16:14

Bareilly News : उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन बरेली और मुंबई के बीच होने की योजना है। अगले 3-4 महीनों में इस लग्जरी ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। विभिन्न रेल डिवीजन सर्वे कर रहे हैं और रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी, जिसके बाद ट्रेन की समय सारणी जारी की जाएगी। बता दें यह ट्रेन बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगां- मनमाड़ होते हुए मुंबई पहुंचेगी।

 

आम बजट में सरकार ने वंदे भारत सहित विभिन्न नई ट्रेनों के संचालन पर जोर दिया है। मुरादाबाद मंडल पहले से ही देहरादून-दिल्ली और देहरादून-लखनऊ रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस (चेयरकार) का संचालन कर रहा है। वर्तमान में बरेली-मुंबई रूट पर फिलहाल तीन ट्रेनें चल रही हैं, जिनमें दो नियमित और एक विशेष साप्ताहिक ट्रेन शामिल है।

दो से तीन महीनों में होगा संचालन
14 जुलाई को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुरादाबाद और इज्जतनगर मंडल के अधिकारियों से बरेली-मुंबई के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के संचालन को लेकर चर्चा की थी। अगले दो से तीन महीनों में मुरादाबाद मंडल की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन बरेली-मुंबई के बीच शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए बरेली-चंदौसी-अलीगढ़-आगरा-ग्वालियर-झांसी-बीना-भोपाल-इटारसी-खंडवा-जलगांव-मनमाड़-मुंबई रूट तय किया गया है। 

नियमित ट्रेन की मांग
बरेली से मुंबई के लिए नियमित ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही है। इनमें 22976/75 रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस-रामनगर, 14314/13 बरेली-लोकमान्य तिलक-बरेली एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इसके अलावा 09076/75 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम विशेष साप्ताहिक ट्रेन का संचालन भी किया जा रहा है। हाल ही में इस ट्रेन के फेरों में इजाफा भी किया गया है।

Also Read

पीलीभीत-लखनऊ को जोड़ने वाला पुल निर्माण के अंतिम चरण में, इस तारीख से शुरू हो सकता है आवागमन

13 Jan 2025 02:08 PM

बरेली बदलता उत्तर प्रदेश : पीलीभीत-लखनऊ को जोड़ने वाला पुल निर्माण के अंतिम चरण में, इस तारीख से शुरू हो सकता है आवागमन

पीलीभीत और लखनऊ के बीच स्थित एक महत्वपूर्ण नदी पर पुल बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि पुल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है और... और पढ़ें