बरेली में दरगाह शाहदाना वली साहब के सात रोजा (सात दिवसीय) उर्स का आगाज हो गया है। शहर के मलूकपुर से परचम कुशाई का जुलूस दरगाह...
Bareilly News : दरगाह शाहदाना वली के उर्स का आगाज, सपाइयों ने पेश की चादर
Oct 05, 2024 23:33
Oct 05, 2024 23:33
मुल्क के अमन और तरक्की को दुआएं
सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, मयंक शुक्ला मोंटी, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खां आदि सपाइयों ने चादरपोशी कर फूल पेश किए। इसके बाद मुल्क के अमन और तरक्की को दुआ की। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी और पूर्व विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि बुजुर्गों ने इंसानियत का पैगाम दिया है। इसीलिए सभी धर्म के लोग हाज़िरी देने आते हैं। पूर्व महानगर अध्यक्ष, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां और प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद ने कहा कि देश में भाईचारा बढ़ाने में दरगाहों की मुख्य भूमिका है। मगर, वर्तमान दौर में कुछ लोग सियासी फायदे के लिए समाज में नफरत फ़ैलाने में लगे हैं। यह देश के लिए काफी खतरनाक है। ऐसे हालात में समाज के इंसानियत परस्त लोगों को आगे आना चाहिए।
10 अक्टूबर को कुल शरीफ की रस्म
शनिवार को फज्र नमाज बाद दरगाह पर कुरानख्वानी से उर्स का आगाज हुआ। उलमा ने शिक्षा पर रोशनी डाली। बोले, हर बच्चे को दीनी और दुनियावी तालीम (शिक्षा) दिलाने की जरूरत है। शिक्षा से ही समाज में तरक्की संभव है। शाम पांच बजे जुलूस ए गागर चक चुंगी से दरगाह पहुंचा। उर्स में 7 अक्टूबर को ठिरिया निजावत खां से चादर का जुलूस पहुंचेगा। 8 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे असर की नमाज बाद सरकार हजरत शाहदाना वली साहब के उर्स की रस्म अदा होगी। 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सय्यद बाबा का कुल शरीफ होगा। इसके बाद उर्स के समापन का ऐलान किया जाएगा। उर्स के दौरान 101 गरीब बच्चों को कंप्यूटर कोर्स कराने, 50 गरीब लोगों के आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन और छह गरीब लड़कियों की शादी कराने जा ऐलान किया है।
ये लोग रहे मौजूद
सपा की चादरपोशी के दौरान पार्षद आरिफ कुरैशी, अशफाक गाजी, परवेज यार खां, मुहम्मद वसीम,सैफ वली खां, राजेश मौर्य,अशफाक चौधरी, डॉक्टर चांद, मोहसिन खां, रेहान अंसारी, नाजिम कुरेशी, रमीज हाशमी, मुहम्मद नदीम, संजीव कश्यप, मोबिन खां, विजय कुमार आदि मौजूद थे।
Also Read
6 Oct 2024 02:00 AM
जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें