सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद भाजपा नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कई लोग उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं...
बरेली के पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल का निधन : लंबे समय से थे बीमार, भाजपा नेताओं ने जताया शोक
Oct 28, 2024 11:57
Oct 28, 2024 11:57
- पूर्व महापौर कुंवर सुभाष पटेल का निधन
- लंबे समय से चल रहा था इलाज
- बीजेपी नेताओं ने जताया शोक
भोजीपुरा विधानसभा से रहे विधायक
कुंवर सुभाष पटेल, भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे और भाजपा के जिलाध्यक्ष के पद का भी कार्यभार संभाल चुके थे। पिछले कुछ समय से उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ रही थी और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में उनकी पुत्रवधू रश्मि पटेल वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। कुंवर सुभाष पटेल का योगदान स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण रहा है।
कुंवर सुभाष पटेल का राजनीतिक सफर
गौरतलब है कि कुंवर सुभाष पटेल ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत प्रधान के रूप में की थी और बाद में भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने। उन्होंने 1991 में भोजीपुरा विधानसभा सीट पर 18 महीने तक विधायक के रूप में सेवा दी। इसके बाद, वे कुछ समय तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे और 1995 में बरेली के नगर प्रमुख बने, जब नगर निगम में महापौर का पद नहीं था। बाद में उन्होंने नगर निगम के पहले महापौर के रूप में शपथ ली और मेयर काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
दिल्ली में चल रहा था इलाज
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते, उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता और ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष शामिल हैं। हाल के दिनों में उनकी तबियत खराब हो गई थी और उनका दिल्ली में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले ही कुंवर सुभाष पटेल दिल्ली से लौटे थे, जबकि सोमवार को उन्हें फिर से दिल्ली जाने की योजना थी।
जिला पंचायत अध्यक्ष हैं पुत्रवधू
उनकी पुत्रवधू रश्मि पटेल वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। दो बेटे सीमांत और प्रशांत पटेल हैं। उनके निधन की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर व्यापारिक, सामाजिक, और राजनीतिक संगठनों के कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ें- Varanasi News : चलती ट्रेन में यात्री चढ़ने के प्रयास में फिसला, जीआरपी पुलिस कर्मी के सूझबूझ से बचा जान, घटना CCTV में कैद
Also Read
28 Oct 2024 12:28 PM
बदायूं में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर, विनोद द्विवेदी की बुखार के चलते मौत हो गई है। वह सरकारीगंज पुलिस चौकी पर चौकी इंचार्ज के रूप में तैनात थे। उनका निवास लखनऊ के इंदिरानगर में था। और पढ़ें