Bareilly News : लड़की से अश्लील हरकत और मोबाइल छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज, चाचा ने भतीजी पर किया चाकू से हमला

लड़की से अश्लील हरकत और मोबाइल छीनने के मामले में मुकदमा दर्ज, चाचा ने भतीजी पर किया चाकू से हमला
फ़ाइल फोटो | प्रतिकात्मक फोटो

Sep 01, 2024 20:23

बरेली में एक पिता ने युवक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता पिता का आरोप है कि युवक...

Sep 01, 2024 20:23

Bareilly News : यूपी के बरेली में एक पिता ने युवक पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता पिता का आरोप है कि युवक उसकी पुत्री का मोबाइल भी छीनकर भाग गया। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही कलयुगी चाचा पर भतीजी पर चाकू से हमले का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



गलत नियत से दबोचने का आरोप
बरेली देहात के बहेड़ी कोतवाली थाना के हसनपुर गांव निवासी एक पिता का आरोप है कि गांव के ही एक लड़के ने हसनपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर उसकी लड़की के साथ छेड़छाड़ कर गलत नियत से दबोच लिया। जब पुत्री ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इसके साथ ही पुत्री का मोबाइल छीनकर भाग गया। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता की तहरीर पर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी योगेंद्र (21 वर्ष) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इलाके में यह चर्चा
बताया जाता है कि लड़का और लड़की के घर पास में हैं। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होना प्रकाश में आया है। लड़के ने लड़की को फोन दिया था। युवक ने फिर अपना फोन इस आधार पर वापस ले लिया कि लड़की का चाल चलन ठीक नहीं लगे। मोबाइल फोन वापस लेने के बाद युवक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

चाचा ने भतीजी पर किया चाकू से हमला, चार पर मुकदमा दर्ज
बरेली देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा निवासी फिजा ने अपने चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में बताया है कि वह अपने दोस्त से बात कर रही थी, तभी उसके चाचा शाहरुख, कामिल, कासिम और दादा हाजी जाहिद हाथ में डंडे लेकर आ गए। उन्होंने मारपीट की। इसके बाद सुबह हम दोनों पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए और हमें बचाया। चाकू से युवती के शरीर पर कई जगह जख्म हो गए हैं। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। थाना सिरौली पुलिस ने तहरीर आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read

अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

18 Sep 2024 07:04 PM

बरेली बरेली नगर निगम लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा : अधूरा निर्माण कार्य छोड़ने वाले होंगे ब्लैक लिस्टेड, जानें नगर आयुक्त का प्लान...

नए नगर आयुक्त ने शहर में अधूरे पड़े निर्माण कार्य की रिपोर्ट मांगी है। ऐसे ठेकेदार के भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं। बताया जाता है कि शहर में अधूरे विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की लगातार आलोचना हो रही थी। और पढ़ें