बरेली में गुरुवार को एक दंपत्ति पेट्रोल लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आत्महत्या के लिए पेट्रोल छिड़कने का प्रयास किया। मगर, यह माजरा देख पुलिस कर्मियों ने रोक लिया...
Bareilly News : एसएसपी कार्यालय में पेट्रोल छिड़ककर दंपति ने किया आत्मदाह का प्रयास, बचाने दौड़े अफसर, जानें क्या है मामला...
Jul 05, 2024 01:15
Jul 05, 2024 01:15
दबंग मकान पर कर रहा है कब्जा
शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र की जागृति नगर कालोनी निवासी रूप किशोर (40 वर्ष) और उनकी पत्नी सुमन (38 वर्ष) गुरुवार दोपहर में एसएसपी आफिस पहुंचे। उन्होंने कैंपस में टिन शेड में खुद पर पट्रोल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास किया। पेट्रोल देखककर पुलिस वाले दौडे़ पड़े। उन्हें आत्मदाह करने से रोका। महिला दरोगा सोनी खंपा ने उन्हें आफिस में बैठाया। इसके बाद पानी पिलाया। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। उनसे पूरा मामला समझा। इसके बाद वरिष्ठ अफसरों को इसकी जानकारी दी गई।रुप किशोर ने मीडिया को बताया कि उनके मकान पर दबंग राजन बाल्मीकि कब्जा कर रहा है। गुरुवार को वह अपने कुछ साथियों के साथ उनके पास पहुंचा। मकान पर जबरन कब्जे का प्रयास किया। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। इससे आहत होकर उन्होंने आत्मदाह की कोशिश की।
आत्मदाह के बाद मची खलबली, एफआईआर दर्ज
एसएसपी ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश की घटना से खलबली मच गई। कोतवाली पुलिस ने रूप किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंचे। अफसरों ने इज्जतनगर इंसपेक्टर को मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद इज्जतनगर थाने में एयरफोर्स गेट नैनीताल रोड निवासी सुमन की ओर से राजन बाल्मीकि, दीपक, भाभी रचना, बेबी पत्नी रजत, पलक पुत्री राजन, गुल्लू, बलराज शर्मा, कल्लो 15 से 20 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, अभद्रता, बलवा, घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Also Read
6 Oct 2024 02:00 AM
जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें