करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस विशेष दिन महिलाएं स्थानीय मंदिरों में जाकर ...
Bareilly News : करवा चौथ पर महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए रखा निर्जला व्रत, मंदिरों में गौरी गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की
Oct 21, 2024 01:24
Oct 21, 2024 01:24
माता गौरी की विधि विधान से की पूजा
शहर के मॉडल टाउन में स्थित श्री हरि मंदिर के पुजारी रमेश चंद तिवारी ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं विघ्न विनाशक गणेश और गौरी की विधि विधान से पूजा करती हैं। रात्रि में चंद्रमा की पूजा कर अपने पतियों की दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ का पर्व न केवल पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक बंधनों को भी और अधिक मजबूती प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें: सरसावा एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन : उड़ानें शुरू होने में लगेगा समय, कई आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी
गोल बनाकर थाली फेरने का आयोजन
इस करवा चौथ पर भी महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा। विशेष दिन महिलाओं ने स्थानीय मंदिरों में जाकर थाली फेरने की परंपरा निभाई। इस दौरान श्री हरि मंदिर में महिलाओं ने गोल बनाकर थाली फेरने का आयोजन किया। इसमें रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, नीलम लूलियान, योग्यता, ज्योति खुराना, नीलम साहनी, नेहा आनंद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
ये भी पढ़ें: Ballia News : दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल सील
Also Read
21 Oct 2024 11:10 PM
एसएसपी का सर्राफा बाजार की सुरक्षा पर खास फोकस है। क्योंकि दीपावली पर बड़ी संख्या में ज्वेलरी की खरीदारी होती है। इसके साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। और पढ़ें