बरेली में हाईवे पर खड़ी पिकअप चोरी : पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप, दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
UPT | कोतवाली देवरनियां

Oct 18, 2024 23:58

बरेली देहात के देवरनियां थाना क्षेत्र के बरेली-नैनीताल हाईवे किनारे खडी सामान लदी एक पिकअप गाड़ी को अज्ञात चोरों ने चोरी कर पुलिस को चुनौती दी है। मगर, गाड़ी मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने उस तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित से तहरीर बदलवाकर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Oct 18, 2024 23:58

Bareilly News : यूपी के बरेली देहात के देवरनियां थाना क्षेत्र में बरेली-नैनीताल हाईवे पर खड़ी सामान लदी एक पिकअप गाड़ी चोरी हो गई है, जिससे अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती दी है। गाड़ी के मालिक, इस्लामनगर के नूरुल इस्लाम, ने चोरी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बजाय, पुलिस ने तहरीर बदलवाकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। नूरुल इस्लाम ने बताया कि गुरुवार रात उसने अपनी पिकअप गाड़ी को हाईवे के किनारे बहेड़ी जाने वाली दिशा में खड़ा किया और पास में ही सो गया। जब वह शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे उठा, तो उसकी गाड़ी गायब थी। गाड़ी में डबल बैड और अन्य सामान लदा हुआ था।

अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज नहीं की रिपोर्ट
पीड़ित ने मीडिया को बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ गाड़ी चोरी करने की तहरीर पुलिस को दी थी। मगर,पुलिस ने इसे दर्ज नहीं किया। पीड़ित से दूसरी तहरीर ली। इसमें कहा गया कि गाड़ी स्वामी अपनी गाडी‌ इसी गांव के शब्बू की दुकान पर खड़ी कर दी थी। वहां से सुबह गाड़ी गायब थी।‌ पुलिस ने इसी आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। जिस स्थान से गाड़ी चोरी हुई है। वहां रात को पुलिस पिकैट लगती है। मगर, इसके बाद भी गाड़ी चोरी हो जाने से पुलिस पर बड़े सवाल खड़े होते हैं।



जानें क्या बोले इंस्पेक्टर
देवरनिया थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित द्वारा दी गई नामजद तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बोले, "तहरीर बदलवाने का आरोप गलत है। पीड़ित द्वारा नामजद दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी विवेचना में स्थिति साफ होगी।

Also Read