Bareilly News : रक्षाबंधन पर रिश्तों की डोर से सजी भाइयों की कलाईयां, मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़

रक्षाबंधन पर रिश्तों की डोर से सजी भाइयों की कलाईयां, मिठाई की दुकानों पर लगी भीड़
UPT | बस स्टेशन पर लोगों की भीड़।

Aug 20, 2024 00:59

रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने भाई के लिए राखी और मिठाइयां खरीदी। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी थी। दुकान के अंदर से लेकर बाहर तक खरीदार थे। शहर में सबसे...

Aug 20, 2024 00:59

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली में भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इसके साथ ही उनके माथे पर तिलक लगाकर लंबी उम्र की कामना की। इसके साथ ही मिठाई खिलाकर मुंह मीठा किया। रक्षाबंधन पर बहनें सुबह से ही सज धज कर तैयार थीं। पहले थाली सजाई। इसके बाद नए वस्त्र पहनकर चहलकदमी की। भाइयों की कलाई सजाने के लिए बहनों ने एक से बढ़कर एक राखी खरीदी थी। 



मुफ्त सफर से खिले चेहरे 
रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज की बसों में बहनों के लिए मुफ्त सफर की घोषणा कई दिन पहले की जा चुकी थी। सोमवार को महिलाओं ने रोडवेज की बसों में मुक्त सफर किया। हालांकि, बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों के काफी भीड़ थी। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में यात्रियों की भीड़ नजर आ रही थी।

जाम ने बिगाड़ा बहनों का मजा
रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही शहर की गलियों से लेकर रोड तक पर जाम लगा था। इससे वहनों को काफी दिक्कत हुई। जाम में वाहन फंसे थे। शहर के किला ओवर ब्रिज, मिनी बाईपास, पीलीभीत बाईपास, कुतुब खाना ओवर ब्रिज, शहामत गंज ओवर ब्रिज, चौकी चौराहा से लेकर हर कहीं जाम था।

नाम आंखों से जेल में बंद भाइयों के बांधी राखी
रक्षाबंधन के पर्व पर जेल के गेट पर भी सुबह से काफी भीड़ थी। जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। मगर, इस दौरान बहन और भाइयों की आंख नम हो गई। रांखी बांधने के बाद  मिठाई खिलाकर लंबी उम्र की शुभकामना दी। जेल के गेट पर सुबह से ही भीड़ लगी थी। इसके साथ ही बच्चों के लिए मिठाई का इंतजाम किया गया था।

जमकर हुई मिठाइयों की खरीदारी
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों ने भाई के लिए राखी और मिठाइयां खरीदी। शहर की मिठाई की दुकानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी थी। दुकान के अंदर से लेकर बाहर तक खरीदार थे। शहर में सबसे अधिक देसी घी, बेसन की मिठाइयों को पसंद किया गया। इसके साथ ही चॉकलेट के साथ गिफ्ट आइटम और ड्राई फूड भी बड़ी संख्या में बिक्री हुई।

अंतिम सोमवार को किया जलाभिषेक
सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर के मंदिरों में कांवड़ लेकर पहुंचे। उन्होंने मंदिरों में जलाभिषेक कर प्रार्थना की। सुबह से ही शहर के मंदिर बम बम भोले के नाम से उदघोष से गूंज रहे थे।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें