भारत बंद : सड़कों पर उतरे लोग, नारेबाजी कर जताया गुस्सा, विपक्षी दलों ने दिया समर्थन

सड़कों पर उतरे लोग, नारेबाजी कर जताया गुस्सा, विपक्षी दलों ने दिया समर्थन
UPT | प्रदर्शन करते लोग।

Aug 21, 2024 19:43

बरेली में सुबह से ही आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। इसमें विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यहां भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। 

Aug 21, 2024 19:43

Bareilly News : बरेली में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को 'भारत बंद' का आह्वान किया। जिसके चलते बरेली में 'भारत बंद' का आह्वान, तो बेअसर दिखाई दिया, लेकिन आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर के नीचे हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। समाजवादी पार्टी, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी समेत तमाम संगठनों के लोगों ने सड़कों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे सैकड़ों प्रदर्शनकारी चौकी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में लोगों ने आरक्षण को लेकर विचार व्यक्त किए। यहां से आंदोलनकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने 30 मिनट तक प्रदर्शन किया।

विपक्ष ने किया समर्थन, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन 
बरेली में सुबह से ही आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। इसमें विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए। सभी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। यहां भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। 

शहर से लेकर हाईवे तक जाम
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों की तादाद में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचने लगे थे। जिसके चलते शहर की सड़कों पर जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली। मगर, प्रदर्शन खत्म हुआ। इसके बाद जाम से थोड़ी राहत मिली। शहर में सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी फोर्स तैनात की गई। प्रदर्शन में बसपा के नेता भी शामिल हुए। इसके अलावा भीम आर्मी जैसे संगठनों ने भी एक जुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।

बरेली में सुबह से था अलर्ट
भारत बंद के आह्वान के चलते बरेली में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एसएसपी ने 175 प्वाइंट पर पुलिस की ड्यूटी लगाई थी। 200 रिक्रूट भी पुलिस की मदद में अलग से तैनात किए गए। हालांकि, एसएसपी अनुराग आर्य ने अलर्ट घोषित कर दिया था। जिसके चलते बाजार में निगरानी को 100 गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई।

Also Read

सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

12 Sep 2024 02:59 PM

बरेली बरेली में बाइक सवार शोहदे ने छात्राओं से फिर की छेड़छाड़ : सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

बरेली में एक बाइक सवार शोहदे की हरकतों से छात्राएं काफी परेशान हैं। शोहदा लाल रंग की बाइक से आता है। यह बाइक बजाज की बताई जा रही है। छात्राओं के स्कूल जाने और आने के समय आता है। यह काफी समय से... और पढ़ें