फूटा गुस्सा : बरेली में भाजपा नेता ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, पार्टी नेताओं से हैं खफा, जानें क्या है मामला

बरेली में भाजपा नेता ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, पार्टी नेताओं से हैं खफा, जानें क्या है मामला
UPT | भाजपा नेता का पीएम के साथ फोटो

Jul 21, 2024 17:12

बरेली में धर्म परिवर्तन को लेकर पहले ही बवाल मचा है। यहां के एक महंत पर एक समुदाय विशेष की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। इस बीच यहां के एक भाजपा नेता ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि...

Jul 21, 2024 17:12

Bareilly News : यूपी के बरेली में धर्म परिवर्तन को लेकर पहले ही बवाल मचा है। यहां के एक महंत पर एक समुदाय विशेष की लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। जिसके चलते आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने पिछले दिनों हिन्दू धर्म से धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक और युवतियों से शादी करने वाले युवाओं के निकाह की बात कही थी। इसके विरोध में तमाम हिन्दू संघठन आ गए थे। मगर, यह मामला पुलिस के आला अफसरों की कोशिश के बाद काफी मुश्किल से शांत हुआ है, लेकिन अब यहां के एक भाजपा नेता ने ही हिन्दू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने की चेतवानी दी है। उनका कहना है कि 15 दिन में धर्म परिवर्तन कर लूंगा। भाजपा नेता ने पार्टी के बड़े नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। मगर, यह धमकी है, या पार्टी में दोबारा जगह बनाने को सियासी खेल। इसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

प्यार से नहीं बोले दो बोल
भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल कल्लू का हत्या के प्रयास और एससी-एसटी के झूठे मुकदमे। इसके बाद दो असलहों के लाइसेंस निरस्त होने के बाद दर्द छलक उठा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भाजपा नेताओं से नाराजगी व्यक्त की। बोले, भाजपा के सांसद, विधायक के साथ ही मंत्री और पार्टी के नेता उनके साथ खड़े नहीं हुए, किसी ने उनसे प्यार के दो बोल नहीं बोले। शहर के सुभाष नगर निवासी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए। उन्हें जेल भेजा गया। इसके बाद डीएम ने उनके दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसके बाद भी किसी पार्टी के नेता ने उनकी कोई सिफारिश और पैरवी नहीं की। ऐसी पार्टी और ऐसे धर्म में रहने का कोई मतलब नहीं।

15 दिन में इस्लाम कबूल करने की धमकी
भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल ने फेसबुक पर पोस्ट में कहा है कि अगर किसी ने उनका साथ नहीं दिया, तो वह अगले 15 दिन में धर्म परिवर्तन कर लेंगे। धर्म बदलकर इस्लाम कबूल कर लेंगे। बीजेपी नेता की फेसबुक पोस्ट से खलबली मची गई है। भाजपा के कई नेताओं को उनके घर भेजा गया। उन्हें समझाने के लिए कहा गया है। पार्टी के कुछ पदाधिकारी उन्हें फोन कर उनका साथ देने का भरोसा दिला रहे हैं।

जानें क्यों गए थे जेल
भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल शहर के चौपला पुल के पास एक दरोगा के बेटे को गोली मारने के मामले में जेल गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। उस वक्त यह वीडियो और फोटो भी काफी वायरल हुआ था। जेल जाने के बाद लाइसेंस निरस्त हो गए थे। बदायूं रोड पर फायरिंग के मामले में भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल के खिलाफ सुभाष नगर थाने में हत्या के प्रयास और एससी एसटी का मुकदमा दर्ज किया गया था। उनके जेल जाने के बाद ही उनके पिस्टल और लाइसेंस निरस्त किए गए थे। मगर, अब उन्होंने धर्म परिवर्तन की धमकी दी है।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें