बरेली में बड़ी चूक : भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बलिदान दिवस के रूप में मना डाली, जानें फिर क्या हुआ...

भाजपाइयों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती बलिदान दिवस के रूप में मना डाली, जानें फिर क्या हुआ...
UPT | मीटिंग का फोटो

Jul 06, 2024 19:36

भाजपा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं शिक्षाविद डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह मना रही है। जिसके चलते हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपाई पौधारोपण अभियान भी...

Jul 06, 2024 19:36

Bareilly News : भाजपा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती समारोह मना रही है। जिसके चलते हर जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भाजपाई पौधारोपण अभियान भी चला रहे हैं। मगर, इस दौरान बरेली भाजपा महानगर ने बड़ी चूक कर दी। प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही की मौजूदगी में भाजपा नेताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को बलिदान दिवस के रूप में मना डाला। सोशल मीडिया पर यह फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

जनसंघ के संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला
भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के नेतृत्व वाली टीम ने पार्टी के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया था। संगोष्ठी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यक्रम होना था। दीप प्रज्वलन के बाद प्रदेश के कृषि मंत्री और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने जनसंघ के संस्थापक के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। भाजपा ने कार्यक्रम स्थल पर एक बैनर लगाया था। उस पर स्पष्ट तौर पर लिखा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया है।

मंत्री, सांसद और विधायक भी थे मौजूद 
भाजपा के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर जब संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान हाल में दर्जनों कार्यकर्ता थे। मंच पर कृषि मंत्री डॉ. सूर्य प्रताप शाही, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, एमएलसी महाराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, राम गोपाल मिश्रा, पूरन लाल लोधी, डॉ. विनोद पागरानी उपस्थित थे। भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने मीडिया को बताया कि पार्टी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का पखवाड़ा मना रही है। शनिवार को उनकी जयंती मनाई गई। उनके आदर्शों पर चलने के लिये प्रेरित किया गया। ग्रामेटिक मिस्टेक (व्याकरणीय चूक) की वजह से जयंती दिवस के स्थान पर बलिदान दिवस प्रिंट हो गया।

सर्किट हाउस में किया पौधारोपण 
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं को 2027 के चुनाव को लेकर सक्रिय कर दिया है। जिसके चलते भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से 6 जून जयंती तक पखवाड़े का आयोजन किया गया है। पखवाड़े के समापन पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया। भाजपा कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद जयंती पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया। इस दौरान स्वतंत्र प्रभार मंत्री मंत्री समेत प्रमुख भाजपाई मौजूद थे।

Also Read

परिजनों को हत्या का शक, दवा लेने के लिए निकला था घर से

5 Oct 2024 07:58 PM

बरेली पेड़ से लटका मिला युवक का शव : परिजनों को हत्या का शक, दवा लेने के लिए निकला था घर से

बरेली देहात के आंवला कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक युवक की शिनाख्त अखिलेश पाल (19 वर्ष) के रूप में हुई। वह घर से दवा लेने के लिए घर से निकला था। मगर, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। और पढ़ें