Bareilly news : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत का दिया टिप्स, बरेली में भाजपाइयों ने किया स्वागत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में जीत का दिया टिप्स, बरेली में भाजपाइयों ने किया स्वागत
UPT | चेंज ओवर के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलते हुए

Apr 04, 2024 18:57

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बरेली एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। वह उत्तराखंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान भाजपाइयों ने…

Apr 04, 2024 18:57

Bareilly news : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बरेली एयरपोर्ट पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। वह उत्तराखंड में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर के दौरान भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूलों से स्वागत किया। भाजपा के अध्यक्ष ने भाजपाइयों से बरेली मंडल की लोकसभा सीटों के चुनाव को लेकर जानकारी की। इसके बाद जीत के टिप्स दिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड के पिथौरागढ़ लोकसभा चुनाव का प्रचार करने जा रहे थे। उनका बरेली एयरपोर्ट पर चेजओवर हुआ। इस दौरान यूपी सरकार के मंत्री एवं शहर विधायक डॉ.अरुण कुमार सक्सेना,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, भाजपा नेता संतोष सिंह, चौधरी देवेन्द्र सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में भाजपा की जीत का आह्वान किया। भाजपा नेताओं ने मीडिया को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी का हाल चाल लिया। इसके बाद चुनावी टिप्स दिए। उन्होंने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस पर तमाम घोटाला का आरोप लगाया।

पीएम ने भी किया चेंजओवर
इससे पहले 2 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया था। पीएम उत्तराखंड के रुद्रपुर में रोड शो, और चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। सीएम के भी जल्द बरेली आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें