Bareilly News : दुल्हन बोली-अक्षम है पति, मैं नहीं रहूंगी उसके साथ, परिजनों ने बिचौलिए को पीटा, एफआईआर दर्ज

दुल्हन बोली-अक्षम है पति, मैं नहीं रहूंगी उसके साथ, परिजनों ने बिचौलिए को पीटा, एफआईआर दर्ज
UPT | पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Oct 01, 2024 19:51

शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बिचौलिए के कहने पर एक गांव में अपने बेटे का निकाह तय कराया था। उसकी 28 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी के एक शादी घर में शादी हुई।

Oct 01, 2024 19:51

Bareilly News : यूपी के बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक दुल्हन ने शादी के बाद बवाल कर दिया। उसने दूल्हे (पति) पर शारीरिक रूप से अक्षम होने का आरोप लगाया है। इसके बाद दुल्हन अपने मायके चली गई। इसके बाद मायके वालों ने शादी कराने वाले बिचौलिए को घर में बंधक बनाकर पीटा। रुपये व सामान लूटने का भी आरोप है। दोनों के बीच घंटों पंचायत चली। लेकिन पंचायत में कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद बिचौलिये की तहरीर पर पुलिस ने दुल्हन पक्ष के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

28 सितंबर को हुई थी शादी
शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि उसने बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी बिचौलिए के कहने पर एक गांव में अपने बेटे का निकाह तय कराया था। उसकी 28 सितंबर को फतेहगंज पश्चिमी के एक शादी घर में शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंच गई। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि सुहागरात पर उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह जानकर दुल्हन के पैरों के तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत अपने पिता को फोन किया और पूरी बात बताई। दुल्हन ने पिता से कहा कि मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती। बेटी का फोन आने के बाद अगले दिन पिता ससुराल पहुंच गया। वह बेटी को अपने साथ घर लेकर आ गया। 

दुल्हन पक्ष पर बिचौलिए को पीटने और लूटने का आरोप
शादी कराने वाले बिचौलिए ने लड़की पक्ष पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि शादी कराने वाले बिचौलिए को अपने घर बुलाया था। बिचौलिए के मुताबिक उसकी जेब में रखे रुपये, सोने की अंगूठी और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रात भर बंद रखा। यह सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। उसने बिचौलिये को छुड़ाया। इसके बाद दोनों पक्षों में घंटों पंचायत हुई। पीड़ित बिचौलिए की तहरीर पर दुल्हन पक्ष के लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है।

Also Read