Bareilly News : कार ड्राइवर ने खुद को गोली मारकर दी जान, मोबाइल फोन पर बात कर दिया घटना को अंजाम

कार ड्राइवर ने खुद को गोली मारकर दी जान, मोबाइल फोन पर बात कर दिया घटना को अंजाम
फ़ाइल फोटो | रोहित।

May 15, 2024 20:23

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ सनराईज कालोनी निवासी रोहित (23 वर्ष) कार चालक था। उसके छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि शाम करीब सात बजे उसका रोहित घर पर आया था। उसके बाद वह छत पर चला गया।

May 15, 2024 20:23

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : बरेली में एक कार ड्राइवर ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर छत पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देखकर दंग रह गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक का फोन अपने कब्जे में ले लिया। युवक किससे बात कर रहा था। इसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। 

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ सनराईज कालोनी निवासी रोहित (23 वर्ष) कार चालक था। उसके छोटे भाई अभिषेक ने बताया कि शाम करीब सात बजे उसका रोहित घर पर आया था। उसके बाद वह छत पर चला गया। उसकी मां माला देवी ने उससे खाने को कहा तो कुछ देर में आने की बात कहकर वह छत पर ही बैठा रहा। किसी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।

गोली की आवाज से मचा हड़कंप 
दस मिनट बाद अचानक छत पर गोली चलने की आवाज से परिवार के लोग डर गए। मृतक की मां ने छोटे बेटे अभिषेक को छत पर भेजा। अभिषेक छत पर पहुंचा तो देखा कि रोहित का शव खून में लथपथ पड़ा हुआ था। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसका पता परिवार को चला, तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। आशंका जताई जा रही है कि रोहित किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच घटना घटी है। पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में आखिरी कॉल पर बात करने वाले से पूछताछ की जा सकती है। 

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें