बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ को वीडियो में बताया मृत : हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी तहरीर, जानें मामला

हिंदू संगठनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए दी तहरीर, जानें मामला
UPT | पुलिस को दी गई तहरीर।

May 15, 2024 19:04

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी हिंदूवादी नेता जितेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया की 14 मई की रात को उन्हें 8:30 बजे उनके साथी सचिन ने सूचना दी। वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं।

May 15, 2024 19:04

Bareilly News (Sajid Raza Khan) : बरेली शहर के किला थाना क्षेत्र में एक युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ के वीडियो को एडिट कर मृत घोषित कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वायरल वीडियो हिंदू संगठन के पदाधिकारी तक पहुंच गया। उन्होंने किला थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शहर के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी हिंदूवादी नेता जितेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया की 14 मई की रात को उन्हें 8:30 बजे उनके साथी सचिन ने सूचना दी। वह एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर शहर के किला थाना क्षेत्र के गुलाब नगर बंजरिया निवासी आरोपी ने अपने स्टेटस पर सीएम योगी आदित्यनाथ का विवादित स्टेटस लगाया था। इस स्टेटस पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की एक हार पड़ी फोटो लगाई थी। इसके नीचे लिख रखा था कि योगी जी हमारे बीच नहीं रहे, जल्दी से अपने दोस्तों को शेयर करो। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाना किला पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर किला हरेंद्र सिंह ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोटो किया था एडिट
इससे पहले कुछ खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का फोटो एडिट कर विवादित की थी। उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने को तहरीर दी गई। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी सोशल मीडिया पर फोटो एडिट कर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
 

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें