घरों में मचा कोहराम : बरेली में प्रेमी युगल के मिले शव, कैंट में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, तीन शव मिलने से हड़कंप

बरेली में प्रेमी युगल के मिले शव, कैंट में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, तीन शव मिलने से हड़कंप
UPT | खेत में पड़े प्रेमी युगल के शव

Apr 04, 2024 19:59

बरेली में गुरुवार को तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। देहात के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक गेहूं के खेत से प्रेमी युगल के शव मिले हैं। यह दोनों लापता थे। प्रेमी युगल के शव के पास से एक बैग, और जहर का डिब्बा भी मिला। पुलिस…

Apr 04, 2024 19:59

Bareilly news : उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार को तीन शव मिलने से हड़कंप मच गया। देहात के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक गेहूं के खेत से प्रेमी युगल के शव मिले हैं। यह दोनों लापता थे। प्रेमी युगल के शव के पास से एक बैग और जहर का डिब्बा भी मिला। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में मामला प्रेम प्रसंग का है। इसके अलावा कैंट में एक युवक का शव पेड़ पर लटका था। वह काफ़ी दिनों से लापता था। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। इसके साथ ही घटना स्थल पर एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा, थाना पुलिस, और फील्ड यूनिट ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

एक वर्ष से चल रहा था प्रेम प्रसंग
बरेली के बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी प्रेमी में एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि सोमपाल (21 वर्ष) और निर्मला (20 वर्ष) एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव के लोगों ने दबी जुबान से बताया कि उनके बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों बुधवार को घर से लापता थे। गुरुवार को ग्रामीणों ने उनके शव खेत में पड़े देखे। इससे हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की सूचना पर मृतकों के परिजन, और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जांच की, तो पता चला दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस ने फील्ड यूनिट को बुलाया। इसके बाद परिजनों से बातचीत की। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले है। शव के पास जहर का डिब्बा बरामद हुआ है। बैग भी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बातचीत की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

तीन माह से लापता था ऑटो चालक
कैंट में गुरुवार को तीन माह से लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। हालांकि, परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस सुसाइड मान रही है। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के हरुनगला गांव निवासी जितेंद्र (26 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई नन्हे ने बताया तीन माह से वह घर से लापता था। इसकी बिथरी चैनपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जितेंद्र का कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को कैंट थाना क्षेत्र के जंगल में कबाड़ा बीन रहे बच्चों ने देखा, तब उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। कुछ ही देर में भीड़ एकत्र हो गई। कुछ ही देर में जितेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी हत्या करके शव को लटकाया गया है। आशंका जताई कि किसी टेंपो वाले से कहासुनी हुई होगी। क्योंकि, जितेंद्र टेंपो चालक था। पुलिस पूरे मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मृतक की मां मुन्नी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पांच भाई एक बहन में तीसरे नंबर का था।

Also Read

मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

27 Jul 2024 08:09 AM

बरेली बरेली में ई-श्रम कार्डधारकों का सर्वे : मुफ्त राशन के लिए पात्र श्रमिकों की पहचान प्रक्रिया शुरू

इस अभियान में राजस्व विभाग, नगर निगम और स्थानीय निकायों की टीमें शामिल हैं, जो लगभग चार लाख पंजीकृत श्रमिकों के आवेदनों का सत्यापन कर रही हैं। यह कदम शासन के उस निर्देश... और पढ़ें