Bareilly News : डॉ. अतुल बने आईएमए के अध्यक्ष, सचिव निर्विरोध निर्वाचित, जानें पूरी कार्यकारिणी...

डॉ. अतुल बने आईएमए के अध्यक्ष, सचिव निर्विरोध निर्वाचित, जानें पूरी कार्यकारिणी...
UPT | जीत के बाद जश्न का माहौल।

Sep 16, 2024 14:03

यूपी के बरेली में भारतीय चिकित्सा संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। आईएमए की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अतुल और डॉ. मनोज हिरानी में आमने-सामने की कड़ी टक्कर थी। मगर...

Sep 16, 2024 14:03

Bareilly News : यूपी के बरेली में भारतीय चिकित्सा संघ (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। आईएमए की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अतुल और डॉ. मनोज हिरानी में आमने-सामने की कड़ी टक्कर थी। मगर, डॉ. अतुल ने 510 वोट हासिल कर रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उनके विपक्षी प्रत्याशी डॉ. मनोज हिरानी को सिर्फ 241 वोट मिल सके। आईएमए की नई टीम का कार्यकाल एक अक्टूबर से आरंभ होगा। नई टीम का गठन होने के बाद आईएमए में जीत का जश्न चला। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि चुनाव शांति और निष्पक्षता के साथ हुआ है। अध्यक्ष पद के दावेदार डॉ. अतुल ने डॉ. मनोज हिरानी को 269 वोट से हराया है। इसके बाद सभी डॉक्टर जीत के जश्न में शामिल हुए हैं।

महिला डॉक्टरों ने की एकतरफा वोटिंग
आईएमए के चुनाव में सचिव पद के लिए डॉ. रतनपाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. डीपी गंगवार और डॉ. गौरव गर्ग विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. शिवम ने जीत दर्ज हासिल की। इस चुनाव में महिला डॉक्टरों ने एकतरफा वोटिंग की। इसका चुनाव परिणाम पर काफी प्रभाव पड़ा। खासतौर से प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टरों ने एकतरफा वोट दिया है। जिसके चलते आईएमए में चुनाव के परिणाम बदल गए।

डॉ. अतुल ने रिकार्ड मतों से दर्ज की जीत 
आईएमए चुनाव का रिजल्ट आने के बाद जश्न शुरू हो गया। ढोल नगाड़े की धुन पर डॉक्टरों ने जमकर डांस किया। मतगणना केंद्र पर सेल्फी जोन बनाया गया था। यहां डॉक्टरों ने सेल्फी ली। इस चुनाव में कुल 88 दावेदार मैदान में थे। मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। वोटिंग होने के बाद मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. अतुल और डॉ. मनोज हिरानी के बीच कांटे की टक्कर रही। मगर, डॉ. अतुल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान सामने आई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान सामने आई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें