Bareilly News : मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की रक्षा का लिया संकल्प, जानिए क्या कहा…

मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की रक्षा का लिया संकल्प, जानिए क्या कहा…
UPT | मुस्लिम भाई ने हिंदू बहन की रक्षा का लिया संकल्प

Aug 19, 2024 01:45

इंसानियत परस्त लोग समाज में बढ़ती नफरतों को मिटाने की कोशिश में लगे रहते हैं। मगर, इसमें सफलता मन साफ होने पर ही मिलती है। मन साफ होने पर धर्म की दीवारें भी अच्छे काम के लिए...

Aug 19, 2024 01:45

Bareilly News : इंसानियत परस्त लोग समाज में बढ़ती नफरतों को मिटाने की कोशिश में लगे रहते हैं। मगर, इसमें सफलता मन साफ होने पर ही मिलती है। मन साफ होने पर धर्म की दीवारें भी अच्छे काम के लिए रुकावट नहीं बनती। हालांकि, बरेली की आवाम ने हमेशा अमन (शांति) और मुहब्बत का पैगाम दिया है। यहां के चुनने मियां ने शहर के कटरा मानराय में मंदिर की स्थापना की। यह मंदिर आज भी कायम है। शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के रोहली टोला निवासी शारिक अब्बासी को पिछले 6 साल से बुखारपुरा निवासी राखी कश्यप रक्षाबंधन पर राखी और भैया दूज पर तिलक करती हैं। मुस्लिम युवक शारिक अब्बासी हिंदू युवती राखी कश्यप को बहन मानते हैं। पिछले 6 साल से उसकी रक्षा का संकल्प लेते हुए राखी बंधवा रहे हैं। राखी का मानना है कि सभी को मिल जुल कर रहना चाहिए, तभी हमारा देश तरक्की कर सकता है।

बच्चों को कार्टून वाली राखियां पसंद
रक्षाबंधन की तैयारियां काफी समय से चल रही थीं। सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि इस बार रक्षाबंधन पर राखियों की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इसके अलावा अलग-अलग तरह की राखियां भी बाजार में खूब बिकी हैं। छोटे बच्चे कार्टून वाली राखियां पसंद कर रहे हैं और युवाओं में धार्मिक राखियों का क्रेज है। बड़ा बाजार, कुतुबखाना, डीडीपुरम, सिविल लाइंस समेत अन्य प्रमुख बाजारों में दुकानों पर राखियां की अच्छी बिक्री हो रही है। कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस बार राखियों की बिक्री में 30-40 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। दुकानदारों ने पहले राखियों का बड़ा स्टॉक मंगा रखा था। ग्राहक विशेष रूप से राम की तस्वीर वाली राखियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। लोग धार्मिक भावनाओं के साथ राखी खरीद रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि वे इस बार राखी पर राम के प्रतीक को अपने भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता और आध्यात्मिक महत्व को जोड़ना चाहते हैं। इस वर्ष बाजार में राम से संबंधित राखियों की विविधता भी बढ़ गई है।

10 से 250 रुपये तक की राखी
शहर के बाजार में 10 से 250 रुपये तक की राखियां मौजूद हैं। कुछ राखियों पर भगवान श्रीराम की छवि के साथ-साथ उनकी वाणियों और संदेशों को भी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। यह धार्मिक प्रतीक वाली राखियां तैयार की हैं। ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है

रक्षाबंधन से पहले ट्रेन फुल
रक्षाबंधन से पहले ही ट्रेनों में एक-एक सीट के लिए यात्रियों को खूब जद्दोजहद करनी पड़ रही है। भीड़ इतनी अधिक चल रही है कि यात्रियों को ट्रेन के कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही। सबसे अधिक लंबी दूरी की ट्रेनों की स्थिति खराब है। यात्री जैसे-तैसे ठसाठस भरे कोच में सफर कर रहे है। इससे यात्रियों को परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, इन दिनों जंक्शन होकर गुजरने वाली सभी ट्रेन रक्षाबंधन से पहले ही फुल हो चुकी है। आलम यह है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रूकते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मची रही। रविवार को किसान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, राज्यरानी, त्रिवेणी एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनो में इतनी अधिक भीड़ थी कि यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नही मिली, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें