Bareilly News : नीरज मौर्य ने शपथ के बाद जय संविधान, जय समाजवाद, जय भीम बोलकर खत्म की शपथ, जमकर हुआ हंगामा, फिर.....

नीरज मौर्य ने शपथ के बाद जय संविधान, जय समाजवाद, जय भीम बोलकर खत्म की शपथ, जमकर हुआ हंगामा, फिर.....
UPT | सांसद नीरज मौर्य।

Jun 26, 2024 02:47

18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ ली। उन्होंने शपथ के बाद...

Jun 26, 2024 02:47

Bareilly News : 18वीं लोकसभा के लिए सोमवार से नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हो गया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने शपथ ली। उन्होंने शपथ के बाद "जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत" बोल दिया। इसके बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ। उनकी शपथ पर विपक्षी नेताओं ने आपत्ति जताई।

ऐसी बात नहीं कही जा सकती, ये संविधान के खिलाफ है
विपक्ष ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर ऐसी बात नहीं कही जा सकती, ये संविधान के खिलाफ है। हालांकि, आंवला लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने शपथ के बाद जय संविधान, जय समाजवाद, जय भीम बोलकर शपथ खत्म की। उन्होंने शपथ के बाद जय संविधान, जय समाजवाद, जय भीम बोलकर सपा के पीडीए फार्मूले को साधा है। इसकी पार्टी में तारीफ हो रही है। मगर, भाजपा सांसद ने शपथ के अंत में जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत" बोलकर भाजपा और संघ के हिन्दू राष्ट्र मिशन को धार देने के साथ ही धुव्रीकरण का गेम खेला है।

गंगवार ने 1979 में पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई
बरेली के दमखोदा निवासी छत्रपाल सिंह गंगवार का जन्म 20 जनवरी 1956 को हुआ था। उनको राजनीति विरासत में मिली है। उनके पिता रामलाल सिंह गंगवार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए थे और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। पिता के ही असर की वजह से छत्रपाल सिंह गंगवार भी अपनी युवावस्था में ही बीजेपी से जुड़ गए और लंबे समय तक संगठन में रहकर काम किया। छत्रपाल सिंह गंगवार ने 1979 में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की। हालांकि, एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने फिलिस्तीन जय बोला था। इसको लेकर बरेलवी उलमा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एआईएमआईएम सांसद के शपथ को संवैधानिक और दीनी ऐतवार से गलत बताया। 

सपाइयों ने सांसद को दी बधाई, जानें नीरज मौर्य के बारे में
आंवला लोकसभा के नव निर्वाचित सांसद नीरज मौर्य ने करीब 16 हजार वोट से भाजपा के दो बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप को चुनाव हराया था। वह दो बार बसपा के टिकट पर शाहजहांपुर की जलालाबाद विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उनके सदन में शपथ लेने के बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, प्रदेश सचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, मयंक शुक्ला मोंटी, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अनीस अहमद खां, प्रदेश सचिव कलीमुद्दीन, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष असलम खां, पूर्व ब्लाक प्रमुख आदेश सिंह यादव गुड्डू,अरविंद सिंह यादव, हरिशंकर यादव, अमित राज यादव, समयुन खान, इस्राफील, परवेज यार खां ने बधाई दी। 

दोनों पहली बार साल 2007 में बने विधायक
सपा सांसद नीरज मौर्य और भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार पहली बार 2007 में विधायक बने थे। आंवला सांसद नीरज मौर्य मंडल की जलालाबाद सीट से विधायक चुने गए थे। इसके बाद 2012 में भी विधायक चुने गए थे, जबकि छत्रपाल सिंह बहेड़ी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में उतरे थे। उस समय उन्होंने समाजवादी पार्टी के अताउर रहमान को मात दी थी। इसके बाद वह साल 2017 में हुए उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में फिर बहेड़ी विधानसभा सीट से चुनावी दंगल में उतरे। इस बार उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को शिकस्त दी। वह योगी की पिछली सरकार में राजस्व मंत्री भी थे। 

संतोष गंगवार का काटा टिकट
बरेली से आठ बार के सांसद संतोष गंगवार का उनकी उम्र 75 साल पार होने की वजह से टिकट काट दिया गया था। गंगवार ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1981 में बरेली लोकसभा सीट से ही लड़ा था, लेकिन इसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इतना ही नहीं, उन्हें 1984 के इलेक्शन में भी उनका हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद के चुनावों में उन्होंने तेजी पकड़ी। वह यूपी के बरेली से 1989 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, उनकी जीत का क्रम साल 2009 में टूट गया था। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार ने हरा दिया था। इसके बाद 2014 और 2019 में उन्होंने दोबारा से बरेली की लोकसभा सीट पर कब्जा जमा लिया था।

Also Read

रोजा जंक्शन यार्ड में रिमॉडलिंग के चलते ये ट्रेनें कैंसिल, जानें पूरी डिटेल

7 Jul 2024 08:53 PM

बरेली बरेली से मेरठ और लखनऊ का सफर हुआ मुश्किल : रोजा जंक्शन यार्ड में रिमॉडलिंग के चलते ये ट्रेनें कैंसिल, जानें पूरी डिटेल

बरेली से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 22454 मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस को दो से पांच अगस्त तक निरस्त किया गया है। पहले 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस को एक अगस्त से... और पढ़ें