बरेली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ : दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी घायल

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस कर्मी भी घायल
UPT | मुठभेड़ के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस का फोटो

Jul 15, 2024 16:07

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। यह घटना फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हुई, जहां स्थानीय पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की।

Jul 15, 2024 16:07

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली की फतेहगंज पूर्वी थाना पुलिस और एसओजी ने 25 हजार के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथी को भी हिरासत में लिया। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जबकि एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। आरोपी अभियुक्त के साथ ही पुलिस कर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों आरोपियों पर फतेहगंज पूर्वी और मीरगंज थाना क्षेत्र से भैंस चोरी का आरोप था। जिसके चलते फतेहगंज पूर्वी थाने में एफआईआर दर्ज थी। मगर, यह दोनों काफी समय से फरार थे। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जेल भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

आरोपियों के कब्जे से तमंचे और कारतूस बरामद
शहर के बारादारी थाना क्षेत्र के चक महमूद निवासी जुनैद और एजाज नगर गोटिया कादरी मस्जिद के पास निवासी लाडला से 315 बोर के दो अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस, चोरी की भैंस की बिक्री से मिले 2600 रुपये और एक डिस्कवर बाइक बरामद की है। ये दोनों भैंस चोरी की योजना और रेकी की कोशिश कर रहे थे।

एसओजी और फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने किया गिरफ्तार 
आरोपी जुनैद और लाडला के खिलाफ अपराध संख्या 122/24 के अंतर्गत धारा 457, 380, 411, 3/25 आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज है। यह काफी समय से फरार थे। मगर, उर्सिया लखनपुर रोड पर चेकिंग के दौरान भैंस चोरी करने एवं रेकी करने के इरादे से जा रहे थे। इसी दौरान मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ बारादरी, भोजीपुरा, मीरगंज, सुभाष नगर और फतेहगंज पूर्वी में कई मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read

सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

12 Sep 2024 02:59 PM

बरेली बरेली में बाइक सवार शोहदे ने छात्राओं से फिर की छेड़छाड़ : सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी तलाश में

बरेली में एक बाइक सवार शोहदे की हरकतों से छात्राएं काफी परेशान हैं। शोहदा लाल रंग की बाइक से आता है। यह बाइक बजाज की बताई जा रही है। छात्राओं के स्कूल जाने और आने के समय आता है। यह काफी समय से... और पढ़ें