वरुण पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे : चार सेट में पर्चे खरीदे, अखिलेश बोले- हमारे संपर्क में नहीं

चार सेट में पर्चे खरीदे, अखिलेश बोले- हमारे संपर्क में नहीं
UPT | वरुण गांधी

Mar 20, 2024 15:28

दिग्गज भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर कयासों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। वरुण की कोर टीम के हवाले से सूत्रों ने बताया कि वह पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे...

Mar 20, 2024 15:28

Noida / Pilibhit News : दिग्गज भाजपा नेता वरुण गांधी को लेकर कयासों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। वरुण की कोर टीम के हवाले से सूत्रों ने बताया कि वह पीलीभीत से चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। वरुण ने अपने प्रतिनिधि के जरिए पीलीभीत से सांसद के 4 नामांकन फार्म खरीदे हैं।

दिल्ली से भेजे प्रतिनिधि
सांसद वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। उनके प्रतिनिधि खास तौर पर नामांकन पत्र खरीदने के लिए दिल्ली से पीलीभीत गए। चार सेट में नामांकन दाखिल करने के लिए दस्तावेज खरीदे और दिल्ली लौट गए। इससे साफ हो गया है कि वरुण पीलीभीत से ही चुनाव लड़ेंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह सुल्तानपुर, अमेठी या रायबरेली का भी रुख कर सकते हैं।

भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले
भाजपा अब तक प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी है। इनमें यूपी के भी कई उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है लेकिन वरुण पर अब तक भाजपा नेतृत्व ने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से प्रत्याशी न बनाए जाने पर वरुण पीलीभीत नहीं छोड़ेंगे अज्ञैर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। चार सेट में पर्चे खरीदकर उन्होंने इसके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

अखिलेश बोले- हमारे संपर्क में नहीं 
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने वरुण को टिकट देने के सवाल को सिरे से नकार दिया है। लखनऊ में बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान वरुण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मैं झूठ नहीं बोलता। हमारे कोई सम्पर्क में नहीं है। इससे वरुण को सपा का टिकट मिलने की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि अब भी यह संभावना बनी हुई है कि वह इंडिया ब्लॉक के बैनर से चुनाव लड़ सकते हैं।

Also Read

मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

5 Jul 2024 01:22 AM

शाहजहांपुर शाहजहांपुर से बड़ी खबर : मछली पकड़ने गए किशोर की डूबने से मौत, सदमे में नाना ने भी तोड़ दिया दम 

बुधवार सुबह करीब पांच बजे शाहनूर दोस्त के साथ मोहल्ले में स्थित तालाब में मछली पकड़ने गया था। वहां मछली न मिलने पर दोनों मोहल्ला निसरजई में रेलवे लाइन के किनारे ढाका तालाब की ओर चले गए। गहराई में जाने से शाहनूर पानी में डूब गया। और पढ़ें