पीलीभीत में बाढ़ का खतरा : शारदा और देवहा नदियां उफान पर, जायजा लेने पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद

शारदा और देवहा नदियां उफान पर, जायजा लेने पहुंचे मंत्री जितिन प्रसाद
UPT | पीलीभीत में बाढ़ का खतरा

Jul 07, 2024 14:59

त्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारी बारिश देखने को मिली है। कई जिलों में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है,वहीं पीलीभात में प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है...

Jul 07, 2024 14:59

Pilibhit News : उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारी बारिश देखने को मिली है। कई जिलों में शनिवार से लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पीलीभात में प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है।

शारदा और देवहा नदियों में उफान
दरअसल, पीलीभीत में पीछले तीन दिन से लगातार रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश के कारण नदियां उफान पर बह रही हैं, जिससे कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नेपाल के सीमावर्ती गांव बैल्हा में बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर चुका है। जिला प्रशासन ने बाढ़ और बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है।



दोनों नदियों में छोड़ा पानी
लगातार बारिश के कारण विवार की सुबह छह बजे, वनबसा बैराज से शारदा नदी में करीब 1.63 लाख क्यूसेक अतिरिक्त जल प्रवाहित किया गया। इसी समय, ड्यूनी डैम से देवहा नदी में लगभग 2,905 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा गया। जिसके कारण शारदा नदी का जलस्तर बढ़कर 220.10 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि, यह स्तर अभी भी खतरे के निर्धारित बिंदु 221.70 मीटर से काफी नीचे है। वहीं देवहा नदी का जलस्तर भी 18.28 मीटर पर पहुंच गया। देवहा में खतरे का निशान 192.00 मीटर पर है।

जितिन प्रसाद ने ली जानकारी
केंद्रीय सरकार में राज्य मंत्री और क्षेत्र के सांसद जितिन प्रसाद पिछले दो दिनों से जिले का दौरा कर रहे हैं। रविवार की सुबह, उन्होंने स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ-साथ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ निगरानी केंद्रों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने जोर दिया कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों की सहायता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तुरंत पूरी की जाए।

Also Read

बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

6 Oct 2024 02:00 AM

पीलीभीत पीलीभीत में बंदरों का आतंक : बंदरों ने छत पर रखा पत्थर गिराया तो युवक के माथे पर जा गिरा, सिर फटने से मनोज की हुई मौत

जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें