दुस्साहस : बरेली में सर्राफ से लूट, बाइक से आए बदमाश थैला लूट कर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बरेली में सर्राफ से लूट, बाइक से आए बदमाश थैला लूट कर हुए फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद
UPT | बरेली।

Jul 24, 2024 21:10

शहर के कैंट थाने के लालफाटक कांधरपुर गांव निवासी प्रेमशंकर की काधरपुर में आर्य समाज मंदिर के पास सर्राफ की दुकान है। वह दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन युवक बाइक से आ गए। बदमाश उनके बैंग को लूट कर फरार हो गए।

Jul 24, 2024 21:10

Bareilly News : बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर में एक सर्राफ से बदमाश रुपये और जेवरात से भरा थैला (बैग) लूट कर फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें से एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाश कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

क्या है पूरा मामला
शहर के कैंट थाने के लालफाटक कांधरपुर गांव निवासी प्रेमशंकर की काधरपुर में आर्य समाज मंदिर के पास सर्राफ की दुकान है। वह दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान वहां तीन युवक बाइक से आ गए। बदमाश उनके बैंग को लूट कर फरार हो गए। सर्राफ के बैग में 40 हजार रुपये कैश और लगभग 55 हजार रुपये के जेवरात थे। यह सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

क्षेत्र में फैली दहशत 
इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें तीनो बदमाश कैद हो गए हैं। यहां के लोगों की मानें तो बदमाशों की संख्या चार थी। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करने की कवायद चल रही है। 

इलाके के संदिग्धों की तलाश
पुलिस घटना के बाद लुटेरों की तलाश में जुटी है। इसमें कई संदिग्ध लोगों की भी तलाश की जा रही है। जिससे लुटेरों तक पहुंचा जा सके। इसके साथ ही पुराने लुटेरों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें