यूपी में भाजपा की हार को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। वहीं भाजपा की हार पर भगवा क्रांति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी प्राची ने बड़ा बयान दिया है...
यूपी में भाजपा की हार पर बोलीं साध्वी प्राची : कहा- 'हारने से कार्यकर्ता हताश, अगले चुनाव में होगी भरपाई'
Jun 06, 2024 20:18
Jun 06, 2024 20:18
हार की वजह कार्यकर्ताओं की अनदेखी
साध्वी प्राची ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार कार्यकर्ताओं की अनदेखी की वजह से हुई है। कार्यकर्ता की जब अनदेखी होती है तब वह आहत होती है। उन्होंने कहा कि अनदेखी से हताश होकर कार्यकर्ता चुनाव के दौरान अपने घर में बैठा रहा, जिससे भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वोट का प्रतिशत कम नहीं हुआ। उनकी की संख्या बढ़ती जा रही है, हमारी संख्या घटती जा रही है। फिर भी हमारा वोट प्रतिशत कम नहीं हुआ है।
'भाजपा ने कभी राम को नहीं भुनाया'
साध्वी प्राची ने अयोध्या में भाजपा की हार पर कहा कि भाजपा ने कभी राम को नहीं भुनाया। चुनाव में हार और जीत चलती रहती है। राम जी से तुलना मत करिए। अगले चुनाव में फिर पार्टी कार्यकर्ता जुटेगा। जब पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान देगी तब वह फिर से जुटेगें और नई उमंग के साथ फिर जीत होगी।
'2027 चुनाव में हार की भरपाई करेंगे'
शाहजहांपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं साध्वी प्राची ने कहा कि भाजपा आलाकमान से निवेदन करती हूं कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्मान दीजिए। जीत कैसे आगे-आगे चलेगी। बीजेपी एक बड़ा समुद्र है, 2027 चुनाव में हार की भरपाई करेंगे। कार्यकर्ताओं में थोड़ी सी मायूसी है जो समय के साथ ठीक हो जाएगी।
Also Read
6 Oct 2024 02:00 AM
जिले के करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली का रहने वाले 35 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता... और पढ़ें