बरेली का गौसगंज बवाल : घायल युवक की मौत से गांव में बढ़ा तनाव, आरोपियों के घर चला बुलडोजर

घायल युवक की मौत से गांव में बढ़ा तनाव, आरोपियों के घर चला बुलडोजर
UPT | आरोपियों के घर पर चलता बुलडोजर

Jul 22, 2024 18:49

उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों में बवाल हो गया था। बवाल में घायल हुए एक युवक की...

Jul 22, 2024 18:49

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित शाही थाना क्षेत्र के गौसगंज गांव में मामूली बात को लेकर दो समुदायों में बवाल हो गया था। बवाल में घायल हुए एक युवक की सोमवार को मौत हो गई। इससे गांव में तनाव बढ़ गया है। मृतक यूवक का अन्तिम संस्कार कर दिया गया है। गांव में बवाल के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। इरशाद के दो मकानों पर बुलडोजर चला दिया। 

कई अन्य आरोपियों के मकानों पर भी लगे लाल निशान
राजस्व विभाग की टीम ने अन्य उपद्रवियों के मकान को चिन्हित करने के बाद लाल निशान लगा दिया हैं। जल्द ही वह भी तोड़े जाएंगे। ऐसे 16 अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिन्हित किया था। जहां निर्माण किया गया है। वह ग्राम समाज की जमीन बताई जा रही है। कई मकानों पर लाल निशान लग चुके हैं।

पुलिस सुरक्षा में तेजपाल का अंतिम संस्कार
बवाल में घायल तेजपाल ने दम तोड़ दिया है। तेजपाल का शव परिजन अस्पताल से घर लेकर पहुंचे। जिसके बाद हिंदू पक्ष के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े रहे। कार्रवाई होने के बाद सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच तेजपाल के शव का अंतिम संस्कार किया गया।

लेजर लाइट की रोशनी पर विवाद
पुलिस ने हीरालाल शर्मा की तरफ से मुकदमा दर्ज किया है। महिला पर लेजर लाइट की रोशनी डालने का आरोप था। इसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें कई लोगों के घायल हो गए थे। 

भारतीय न्याय संहिता के तहत एफआईआर 
गौसगंज गांव निवासी हीरा लाल ने गांव के ही 51 लोगों के खिलाफ नामजद और 10 से 15 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों पर घरों के अंदर घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। महिलाओं पर भी लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया गया था।

Also Read

मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

7 Sep 2024 07:44 PM

बरेली छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने दिखाई हिम्मत : मनचले का वीडियो हुआ वायरल, रास्ता रोककर लगातार कर रहा था परेशान

बरेली में मनचले से छात्राएं काफी दिनों से परेशान थीं। वह रास्ते में बाइक रोक कर छात्राओं से छेड़छाड़ करता था। शनिवार को भी मनचले ने छात्राओं से रास्ते में छेड़छाड़ की। मगर, परेशान छात्राओं ने मनचले को मारने के लिए पत्थर उठा लिया। यह देख मनचला फरार हो गया। मगर, उसकी यह हरकत सी... और पढ़ें