बरेली में पारिवारिक विवाद में युवक ने दी जान : पत्नी से कहासुनी के बाद खाया जहरीला पदार्थ

पत्नी से कहासुनी के बाद खाया जहरीला पदार्थ
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Sep 06, 2024 17:06

बरेली के बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने आत्महत्या का फैसला किया।

Sep 06, 2024 17:06

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक विवाद में जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जाता है कि युवक की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद ही जान देने का फैसला लिया। पुलिस ने परिजनों की सूचना के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसके साथ ही तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही है। पोटमार्टम के दौरान मृतक का विसरा सुरक्षित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मौत का सही कारण पता लग सके।
 
परिजन बोले, हर दिन होता था विवाद
बरेली देहात की बहेड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी हर्षित (21 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतक के पिता भानु प्रताप और उसकी मां का रो रोकर बुरा हाल है। उसके भाई ने बताया कि हर्षित का आए दिन पत्नी दीक्षा से विवाद होता था। जिसके चलते वह डिप्रेशन में आ गया था। उसका पत्नी से रात में भी विवाद हो गया था। उसने पत्नी से झगड़ा होने के बाद किसी वक्त जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विसरा सुरक्षित, की जाएगी जांच
हर्षित की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम के दौरान विसरा सुरक्षित रखा जाएगा। जिससे मौत की सही वजह सामने आ सके।

Also Read

होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

18 Sep 2024 07:52 PM

बरेली Bareilly News : होमगार्डों ने मंत्री को सुनाया दर्द, जल्द समस्याओं के निस्तारण का दिलाया भरोसा

होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने बरेली कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान होमगार्ड ने मंत्री को अपना दर्द सुनाया... और पढ़ें