सेना भर्ती में घुसपैठ : फर्जी प्रमाण पत्र से अग्निवीर बना पंजाब का युवक, आर्मी अफसरों ने पुलिस को सौंपा

फर्जी प्रमाण पत्र से अग्निवीर बना पंजाब का युवक, आर्मी अफसरों ने पुलिस को सौंपा
Uttar Pradesh Times | सेना भर्ती में घुसपैठ

Jan 27, 2024 14:48

उत्तर प्रदेश के बरेली सैन्य क्षेत्र में एक फर्जी अग्निवीर पकड़ा गया है। वह फर्जी दस्तावेज (प्रमाण पत्र) से तीन महीने पहले सेना में भर्ती होकर ट्रेनिंग के लिए बरेली सैन्य क्षेत्र में आया था।

Jan 27, 2024 14:48

Bareilly News : उत्तर प्रदेश के बरेली सैन्य क्षेत्र में एक फर्जी अग्निवीर पकड़ा गया है। वह फर्जी दस्तावेज (प्रमाण पत्र) से तीन महीने पहले सेना में भर्ती होकर ट्रेनिंग के लिए बरेली सैन्य क्षेत्र में आया था। मगर, अब सेना अफसरों ने आरोपी अग्निवीर युवक को पकड़ कर कैंट थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक पंजाब के फजलिका जनपद के सदर थाना क्षेत्र के निओला गांव निवासी मंगल सिंह पिछले वर्ष 27 अक्टूबर को भर्ती होकर बरेली सैन्य क्षेत्र में आया था। आरोपी के प्रमाण पत्रों की जांच में फर्जीवाड़े का मामला पकड़ा गया। इसके बाद सेना ने बर्खास्त कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज सिंह की तहरीर पर आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में सब इंस्पेक्टर प्रदीप सैनी को जांच सौंपी गई है। इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ अपराध संख्या 0029 के तहत धारा 419, 420, 467, 468, 471 में एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही पूछताछ कर राज उगलवाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले भी कई युवकों को फर्जी तरीके से भर्ती होने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।

Also Read

सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

19 Sep 2024 07:10 PM

बरेली बाइक सवार लुटेरों ने महिला से चेन छीनी : सुबह छह बजे कुत्ते को घुमाने के दौरान हुई वारदात

बरेली में घर से कुत्ता घुमाने निकली महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। शहर के कैंट थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी में यह घटना हुई। और पढ़ें