दिनभर भोलेनाथ की जयकारे लगते रहे। मंदिरों में संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से ही सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए गए थे। सबसे ज्यादा भीड़ शहर से करीब 8 किलोमीटर दूर भदेश्वर नाथ मंदिर में रही। इसके अलावा भारीनाथ, देवरिया माफी, तिलकपुर शिव मंदिर पर भी हजारों की संख्या में शिव भक्तों ने
श्रावण मास का पहला सोमवार : बस्ती में आस्था के जल से भोलेनाथ का अभिषेक, शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Jul 22, 2024 18:07
Jul 22, 2024 18:07
- बस्ती में भोर में 4 बजे से शिवालयों में भक्तों की उमड़ने लगी थी भीड़
- सोमवार को पूरे चलता रहा भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला
- शिव मंदिरों में रहा मेले जैसा दृश्य, लगते रहे भोलेनाथ के जयकारे
भोर में 4 बजे शुरू हो गया जलाभिषेक
भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्त भोर में 4 बजे से ही शिवालियों पर पहुंचने लगे। भदेश्वर नाथ में रविवार देर रात से ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। यातायात व्यवस्था को लेकर जगह-जगह पुलिस टीम मौजूद रही। शिवालयों में भोर में 4 बजे से ही भोलेनाथ के जयकारे लगे लगे। बेलपत्र, धतूरा, भांग, शहद, दूध, दही आदि से भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। भदेश्वर नाथ मंदिर में पूरे दिन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। तिलकपुर मंदिर, भारी नाथ शिव मंदिर व अन्य शिव मंदिरों पर भी जलाभिषेक का सिलसिला सोमवार को पूरे दिन चलता रहा।
मंदिरों में रहा मेले जैसा दृश्य
बाबा भदेश्वर नाथ मंदिर, तिलकपुर शिव मंदिर, भारीनाथ मंदिर, कड़र मंदिर, देवरिया माफी समेत जिले के तमाम शिवालियों पर सोमवार को मेले जैसा दृश्य रहा। बड़ी संख्या में स्त्रियों पुरुषों ने श्रद्धा के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस बार सबसे अच्छा सुखद संयोग यह रहा कि कई दशकों बाद श्रावण महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है। ऐसे में भक्त इस अद्भुत सहयोग पर भगवान भोलेनाथ का जिला अभिषेक करने से जरा भी पीछे नहीं रहे।
Also Read
17 Oct 2024 06:39 PM
बस्ती में सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के प्रबंधन समिति के चुनाव में प्रदीप सिंह 'पिकूं' को निर्विरोध अध्यक्ष और रामतीरथ को उपाध्यक्ष चुना गया है। और पढ़ें