Basti News : हमले में थानेदार और सिपाही घायल, डॉयल 112 के कर्मचारी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास

हमले में थानेदार और सिपाही घायल, डॉयल 112 के कर्मचारी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास
UPT | घटना स्थल पर मौजूद पुलिस।

Aug 05, 2024 18:09

बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कुछ पुलिसकर्मी...

Aug 05, 2024 18:09

Short Highlights
  • बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के लोनिहटा गांव में विवाद सुलझाने गई थी पुलिस।
  • पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोगों ने छत ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
Basti News : बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद को शांत कराने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में थानाध्यक्ष समेत कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के सिपाही पर बोलेरो चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 6 लोगों को हिरासत में ले लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

गांव में तैनात है पुलिस बल
मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के बंजरिया सूबी ग्राम पंचायत के लोनिहटा गांव का बताया जा रहा है। इस गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीती रात कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे। इधर, किसी ने घटना की जानकारी दुबौलिया पुलिस को दे दी। दुबौलिया थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एसओ चंद्रकांत पांडेय दोनों पक्षों से बातचीत कर ही रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने छत से ईंट पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इसमें थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के दाहिने हाथ में चोट आई है। इसके बाद पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह स्थिति को संभाला।

सिपाही पर बोलेरो चढ़ाने का प्रयास
खबर है कि पहले विवाद की जानकारी डॉयल 112 को दी गई थी। जब डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची, तब एक पक्ष की ओर से डॉयल 112 के सिपाही पर बोलेरो जीप चढ़ाने का प्रयास किया गया। इस मामले में दुबौलिया पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। गांव में फोर्स अभी मौजूद है।

Also Read

पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

19 Sep 2024 08:57 PM

बस्ती चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम : पीड़िता की तत्परता से पकड़ा गया अपराधी

पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना में उसे चोट लगी है और उसका मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.. और पढ़ें