सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही : बस्ती में एक साथ 30 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, मौके पर डॉक्टर फरार

बस्ती में एक साथ 30 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, मौके पर डॉक्टर फरार
UPT | 30 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत

Jul 26, 2024 20:20

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के चलते 30 प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गई...

Jul 26, 2024 20:20

Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के चलते 30 प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गई। सरकारी महिला अस्पताल में आधी रात को वार्ड में हडकंप मच गया जब प्रसूताओं का जान खतरे में पड़ गई। उनकी हालत को देखकर वहां के डॉक्टर मौके पर फरार हो गए। आइये जानते हैं एक साथ 30 प्रसूताओं की अचानक तबीयत क्यों खराब हुई?

इंजेक्शन लगाने से हालत खराब
उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में लापरवाही की एक गंभीर मिसाल बस्ती जिले से आई है। यहां के सरकारी जिला महिला अस्पताल में आधी रात के समय अफरातफरी मच गई, जब एक साथ 30 से अधिक प्रसूताओं की स्थिति गंभीर हो गई। इन प्रसूताओं में से कुछ को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, कुछ का रक्तदाब अचानक कम हो गया, और कुछ को बुखार आ गया। जब इतनी बड़ी संख्या में प्रसूताओं को एक जैसे लक्षण दिखाई दिए, तो अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे। इसके परिणामस्वरूप मरीजों के परिजनों का गुस्सा भड़क गया।



जानकारी पर अस्पताल पहुंचे डीएम
जैसे ही जिला प्रशासन को इस स्थिति की जानकारी मिली, डीएम रवीश कुमार ने खुद भारी सुरक्षा के साथ जिला महिला अस्पताल का दौरा किया और स्थिति को नियंत्रण में लाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अस्पताल में रात करीब 11 बजे नर्स ने सभी प्रसूताओं को एक साथ इंजेक्शन लगाना शुरू किया। इंजेक्शन के थोड़ी ही देर बाद, सभी की तबीयत बिगड़ गई। मरीजों के तीमारदारों ने इस मुद्दे की शिकायत डॉक्टरों से की, लेकिन डॉक्टरों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और सभी मौके से गायब हो गए।

परिजनों ने लगाए ये आरोप
वहीं, परिजनों का आरोप है कि नर्स ने एक्सपायरी डेट वाले इंजेक्शन लगाए, जिसके कारण सभी प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत डॉक्टरों से की, लेकिन किसी ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया और सभी डॉक्टर अस्पताल से गायब हो गए। जिला अधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने कहा कि नर्स ने सभी महिला मरीजों को दर्द निवारक इंजेक्शन दिया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। एक साथ इतनी संख्या में मरीजों का बीमार होना असामान्य है, और इस पर जांच चल रही है। उन्होंने एक्सपायरी इंजेक्शन की बात को गलत बताया है।

Also Read

सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

8 Sep 2024 12:14 AM

बस्ती अधिवक्ता अपहरण कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार : सीओ बोले- बाकी की तलाश जारी, लगातार की जा रही छापेमारी

बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपी राकेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। और पढ़ें