Basti News : सपा का झंडा लगी गाड़ी में मिली नगदी, पुलिस और एफएसटी ने किया सीज

सपा का झंडा लगी गाड़ी में मिली नगदी, पुलिस और एफएसटी ने किया सीज
UPT | बस्ती।

May 16, 2024 20:57

प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा अपने हमराह हेड कांस्टेबल राज कुमार पांडेय व कांस्टेबल देवेन्द्र यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पंचमोहनी कस्बा में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी निवासी ग्राम पटखौली थाना सोनहा बस्ती की सपा का झंडा लगी स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया।

May 16, 2024 20:57

Short Highlights
  • सोनहा पुलिस और एफएसटी ने पंचमोहनी के पास चेकिंग के दौरान पकड़ी गाड़ी
  • पकड़े गए शख्स ने बताया वह ठेकेदार है, लेकिन नगदी के संबंध में नहीं दिखा सके कागज
Basti News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने के साथ शान्ति व कानून व्यवस्था को लेकर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन में प्रशासनिक मशीनरी ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में थाना सोनहा व एफएसटी टीम की ओर से संदिग्ध धनराशि को कागजात न मिलान होने पर सीज कर दिया गया है। यह रकम 67,500 रुपये बताई जा रही है। 

सपा का झंडा लगी गाड़ी मिली नगदी
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अधिसूचना जारी होने के दिन से प्रशासनिक अमला सक्रिय है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक सोनहा उपेन्द्र कुमार मिश्रा अपने हमराह हेड कांस्टेबल राज कुमार पांडेय व कांस्टेबल देवेन्द्र यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पंचमोहनी कस्बा में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी निवासी ग्राम पटखौली थाना सोनहा बस्ती की सपा का झंडा लगी स्कार्पियो गाड़ी को रोका गया। इस पर सपा का झंडा व गाड़ी पास भी लगा हुआ था। गाड़ी में से 67,500 (सड़सठ हजार पांच सौ रुपये) बरामद किए गए। पूछताछ में अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी की ओर से बताया गया कि वह ठेकेदारी का कार्य करते हैं। जिस कारण उन्होंने यह रुपया रखा हुआ है। पुलिस ने जब मौके पर नगदी के संबंध में कागजात मांगा तो वह नहीं दिखा सके।

एफएसटी मजिस्ट्रेट भी पहुंचे मौके पर 
सोनहा पुलिस की ओर से इसकी जानकारी तुरंत एआरओ व एसडीएम भानपुर आशुतोष त्रिपाठी को दी गई। साथ ही एफएसटी मजिस्ट्रेट शैलेश सहाय रुधौली बस्ती को भी जानकारी दी गई। जिसके बाद शैलेश सहाय हमराह उप निरीक्षक मानवेन्द्र यादव व कांस्टेबल ऋषिकेतु सिंह आए। उनके द्वारा अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी से रुपयों के बारे में कागजात दिखाने को कहा गया तो अविनेश कुमार उर्फ डब्लू चौधरी कोई कागजात पेश नहीं कर पाए, जिस पर शैलेश सहाय FST मजिस्ट्रेट रुधौली बस्ती की ओर से बरामद 67,500 (सड़सठ हजार पांच सौ रुपये) रुपयों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।

Also Read

बस्ती में एक साथ 30 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, मौके पर डॉक्टर फरार

26 Jul 2024 08:11 PM

बस्ती सरकारी अस्पताल की बड़ी लापरवाही : बस्ती में एक साथ 30 प्रसूताओं की बिगड़ी हालत, मौके पर डॉक्टर फरार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के एक सरकारी अस्पताल में लापरवाही के चलते 30 प्रसूताओं की तबीयत खराब हो गई... और पढ़ें