Basti News : बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका

बस्ती में पेड़ से लटकता मिला किसान का शव, खुदकुशी की आशंका
फ़ाइल फोटो | झिनकान।

Jul 07, 2024 19:32

कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर की है। आम के पेड़ में बंधी रस्सी के सहारे लटकते शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

Jul 07, 2024 19:32

Short Highlights
  • बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव का मामला
  • पत्नी ने बेटी की शादी में लिए कर्ज की अदायगी से थे परेशान
Basti News : कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव में एक शख्स का शव पेड़ से लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर की है। आम के पेड़ में बंधी रस्सी के सहारे लटकते शव को देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रमोद कुमार राय की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पत्नी ने कहा-कर्ज अदायगी को लेकर थे परेशान
मृतक की पहचान कलवारी थाना क्षेत्र के विशेनपुर गांव निवासी 42 वर्षीय झिनकान के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी इन्द्रमती का कहना है कि मेरे चार बेटी और एक बेटा है। पति खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। एक साल पहले बड़ी बेटी की शादी के लिए कर्ज लिया था। कर्ज की अदायगी के लिए पिछले माह अपना सारा जेवर बेच दिया। फिर भी कर्ज खत्म नहीं हुआ। इसके लेकर झिनकान कुछ अनमने से रहते थे। सुबह कहीं से 300 रुपये लाकर दिए थे। इसके बाद कहीं चले गए। थोड़ी देर बाद उनका शव मिला। पत्नी समेत बेटी सन्तोषी, बबिता, खुशी, चांदनी और बेटे रामू का रो-रो कर बुरा हाल है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर कलवारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ ने कहा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल अब तक मिली जानकारी के आधार पर तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

Also Read

दूसरे बच्चे के लिए दवा लेने गई थी मां, पढ़ें केस दर्ज करने के बाद क्या कर रही पुलिस

6 Oct 2024 12:43 AM

बस्ती छह साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म : दूसरे बच्चे के लिए दवा लेने गई थी मां, पढ़ें केस दर्ज करने के बाद क्या कर रही पुलिस

बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें